हरिद्वार,13 नवंबर (आरएनएस)। गुरु नानक देव के 556 वें प्रकाशोत्सव और गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर धर्मनगरी से 31 श्रद्धालुओं का जत्था पंजाब धार्मिक यात्रा पर रवाना हुआ। यात्रा का शुभारंभ निर्मल संतपुरा आश्रम गुरुद्वारे में अरदास कर किया गया। संत जगजीत सिंह शास्त्री ने बताया कि तीन दिवसीय यात्रा में श्रद्धालु 11 धार्मिक स्थलों का दर्शन करेंगे। इनमें पंजोखड़ा साहिब, लखनौर साहिब, फतेहगढ़ साहिब, माछीवाड़ा साहिब, बीभौर साहिब, गुरु का लाहौर, आनंदपुर साहिब, कीरतपुर साहिब, चमकौर साहिब, भ_ा साहिब, नाड्डा साहिब गुरुद्वारे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान सिखों के दस गुरुओं से संबंधित गुरुद्वारों के दर्शन और उनके जीवन की जानकारी मिलेगी। गुरुओं ने आपसी भाईचारे के साथ साथ जुल्म के खिलाफ लडऩा भी सिखाया। सभी को उनके बलिदान को याद रखना चाहिए। नौवें गुरु तेग बहादुर का 350 वा शहीदी दिवस 24 नवंबर को मनाया जाएगा। उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

