रायपुर, 04 फरवरी (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सहयोग केंद्र में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज तथा सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने उपस्थित रहे। आज सहयोग में कुल 30 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें स्वास्थ्य, शिक्षा और स्थानीय बुनियादी ढाँचों से जुड़ी लगभग 52 आए। सहयोग केन्द्र में 100 से अधिक लोग आए।
०




















