रायपुर, 23 फरवरी (आरएनएस)। प्रार्थी मयंक कुमार ने थाना सरस्वती नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने दोस्त के साथ कोटा सरस्वती नगर रायपुर में किराये के मकान में रहता है। दिनांक 15.02.26 की रात्रि को कोई अज्ञात चोर प्रार्थी कमरे में रखें उसके दोस्त का लैपटॉप को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 42/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एण्ड साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रार्थी एवं उसके दोस्त सहित आसपास के लोगों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाये गये।
तरीका वारदात के आधार पर चोरी के पुराने आरोपियों सहित हाल ही में चोरी के प्रकरणों में जेल से रिहा हुआ आरोपियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर कोटा सरस्वती नगर निवासी दिनेश रात्रे एवं कोमल रात्रे को पकड़कर पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा लैपटॉप चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की लेनेवो कंपनी का 01 नग लेपटॉप तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 80,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपियो में दिनेश रात्रे पिता धनसिंग रात्रे उम्र 19 साल निवासी जैतखंभ के पास सतनामी पारा कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर। कोमल रात्रे पिता लक्ष्मण रात्रे उम्र 21 साल निवासी जैतखंभ के पास सतनामी पारा कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर हैं।
०


