रायपुर, 18 अप्रैल (आरएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र के नाम दिए गए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम विषयक संबोधन का श्रवण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण से जुड़े इस महत्वपूर्ण संदेश को गंभीरता से सुना और उपस्थित जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा भी की।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री मती लक्ष्मी राजवाड़े, रायपुर महापौर मती मीनल चौबे तथा महिला बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मती वर्णिका शर्मा सहित कई महिला जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन में महिलाओं की भागीदारी, अधिकारों और सशक्तिकरण को लेकर किए गए प्रयासों पर विशेष ध्यान दिया गया, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने सराहा।
०


