० नया सवेरा अभियान के तहत छुरा पुलिस और स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई
गरियाबंद, 19 जून (आरएनएस)। जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे नया सवेरा अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 14 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में अवैध नशे के परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना छुरा पुलिस एवं स्पेशल टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बीजेपाल में एक व्यक्ति हाथ भ_ी से महुआ शराब बनाकर बेचने की तैयारी कर रहा है।
सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस की दो अलग-अलग टीमों ने मौके पर पहुंचकर ग्राम बीजेपाल के जंगल क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी परमानंद विश्वकर्मा (32 वर्ष), निवासी ग्राम बीजेपाल, थाना छुरा को मौके पर ही 14 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से जब्त शराब को अपने कब्जे में लेकर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
गरियाबंद पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
०


