Author: tarun sardar
नई दिल्ली,06 दिसंबर (आरएनएस)। दिल्ली एनसीआर के लोगों को बीते दो महीने से सांस लेने के लिए साफ हवा नसीब न हो रखी है. दिल्ली एनसीआर के लोग प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं. प्रदूषण की रोकथाम को लेकर तमाम कोशिश ऑन दिल्ली एनसीआर में होती तो दिखाई दे रही है लेकिन धरातल पर इन तमाम कोशिशें का कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है. दिल्ली एनसीआर का एयर क्वालिटी इंडेक्स जस का तस बना हुआ है. दिल्ली एनसीआर में हवा में घुल रहे प्रदूषण को लेकर आए दिन धरने और प्रदर्शन भी देखे जा रहे हैं. लेकिन…
नई दिल्ली,06 दिसंबर (आरएनएस)। भारतीय रेलवे ने बड़े पैमाने पर फ्लाइट कैंसल होने के बाद यात्रियों की मांग बढऩे पर देश भर में कुल 37 ट्रेनों में 116 एक्स्ट्रा कोच जोड़े हैं, जो 114 से अधिक एक्स्ट्रा ट्रिप चला रही हैं. रेल मंत्रालय के अनुसार रेलवे ने पूरे नेटवर्क में आसान यात्रा और रहने की जगह की सही उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बड़े कदम उठाए हैं. दक्षिणी रेलवे ने सबसे अधिक बढ़ोतरी की है, जिससे 18 ट्रेनों में कैपेसिटी बढ़ी है. अधिक डिमांड वाले रूट पर एक्स्ट्रा चेयर कार और स्लीपर क्लास कोच लगाए गए हैं. रेलवे अधिकारी ने…
लखनऊ,06 दिसंबर (आरएनएस)। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ को सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में राहत नहीं दी है. शुक्रवार को नेहा सिंह राठौर की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए लखनऊ बेंच ने उनकी याचिका को खारिज करते हुए उनकी अग्रिम जमानत को नामंजूर कर दिया है. बेंच ने कहा कि नेहा सिंह जांच में सहयोग नहीं किया. इसी के साथ लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में दर्ज केस में जमानत देने से इनकार कर दिया. जस्टिस बृजराज सिंह की एकल पीठ ने यह आदेश…
मुंबई,06 दिसंबर (आरएनएस)। क्रू स्टाफ की कमी का सामना कर रही इंडिगो एयरलाइन ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। देशभर के अलग-अलग शहरों में यात्री परेशान हैं और जमकर हंगामा कर रहे हैं। एयरलाइन पर न सिर्फ आम यात्रियों, बल्कि उन सितारों को भी परेशानी हो रही है, जिन्होंने बड़े पैमाने पर टिकट रद्द कर पैसे गंवाए हैं। कई कलाकारों ने इंडिगो एयरलाइन पर गुस्सा जाहिर किया। इसी बीच अभिनेता सोनू सूद ने इंडिगो का समर्थन कर एक वीडियो जारी किया है। सोनू ने एक वीडियो जारी कर इंडिगो एयरलाइन का समर्थन किया है। उन्होंने यात्रियों से अपील की…
नईदिल्ली,06 दिसंबर (आरएनएस)। इंडिगो के परिचालन में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की ओर से दी गई छूट पर एयरलाइंस पायलट्स एसोसिएशन (एएलपीए) इंडिया ने कड़ी आपत्ति जताई है। पायलट्स के संगठन ने कहा है कि यह फैसला एक खतरनाक मिसाल कायम करता है। डीजीसीए ने एक दिन पहले इंडिगो को पायलट्स के लिए सख्त रात्रि ड्यूटी नियमों से अस्थायी छूट दी थी, जो रात की ड्यूटी को अव्यवस्थित करने वाले ऑपरेशन से संबंधित थी। डीजीसीए को लिखे पत्र में एएलपीए -इंडिया ने कहा कि यह निर्णय न केवल एक खतरनाक मिसाल स्थापित…
नईदिल्ली,06 दिसंबर (आरएनएस)। दिसंबर के पहले सप्ताह की शुरुआत उत्तर भारत में ठंड का कहर बढऩे लगा है। ज्यादातर शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया है, जिससे कंपकंपी छूटने लगी है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 6 और 7 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और ओडिशा में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। साथ ही कानपुर, लखनऊ, दिल्ली, आगरा, शिमला, नैनीताल, देहरादून, प्रयागराज, मनाली और चंडीगढ़ में घना कोहरा छा सकता है। उत्तराखंड के केदारनाथ में शुक्रवार को तापमान माइनस 14 डिग्री और बद्रीनाथ में माइनस 11 डिग्री तक पहुंच…
नईदिल्ली,06 दिसंबर (आरएनएस)। देशभर में आज भी इंडिगो की दर्जनों उड़ानें रद्द हुई हैं। अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, पुणे से लेकर चेन्नई और तिरुवनंतपुरम में सैकड़ों उड़ानें रद्द हुई है। इस बीच दिल्ली हवाई अड्डे ने एक बयान में कहा है कि हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। कल इंडिगो ने दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली अपनी सभी उड़ानें रात 12 बजे तक रद्द कर दी थी। वहीं, फ्लाइट रद्द होने का मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गया है। आज अहमदाबाद हवाई अड्डे पर 19 उड़ानें रद्द हुई हैं। इनमें 7 हवाई अड्डे पर आने वाली और 12 जाने…
नईदिल्ली,06 दिसंबर (आरएनएस)। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य जवाहरलाल नेहरू को बदनाम करना है। उन्होंने भाजपा पर भारत के पहले प्रधानमंत्री को अपमानित, विकृत और बदनाम करने का आरोप लगाया। सोनिया ने कहा कि नेहरू के योगदान का विश्लेषण और आलोचना स्वागत योग्य है, लेकिन उनके लेखन और कथनों के साथ जानबूझकर की गई शरारत अस्वीकार्य है। उन्होंने ये बातें दिल्ली में जवाहर भवन में नेहरू केंद्र के उद्घाटन समारोह के दौरान कही। सोनिया ने कहा, इसमें कोई शक नहीं है कि नेहरू को बदनाम करना सत्ता का मुख्य मकसद है। वह नेहरू को…
