Author: tarun sardar
पटना,04 दिसंबर (आरएनएस)। बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में आज चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई. विधानसभा और विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सत्ता पक्ष की तरफ से अपनी बातों को रखा. इस दौरान सीएम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी जमकर तारीफ की. मुख्यमंत्री ने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को धन्यवाद दिया. एनडीए को भारी बहुमत से जीताने के लिए बिहार के लोगों को भी शुक्रिया अदा किया. कहा कि बिहार में विकास हो रहा है कहीं डर का माहौल नहीं है. सीएम ने कहा कि पहले कितना हिंदू मुस्लिम होता था, लेकिन…
नईदिल्ली,04 दिसंबर (आरएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 23वें भारत-रूस समिट में शामिल होने के लिए आज गुरुवार 4 दिसंबर 2025 को भारत आ रहे हैं. पुतिन का यह दो दिवसीय दौरा है. इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इसके साथ-साथ वे तमाम बिजनेस डील भी साइन करेंगे. बता दें, भारत और रूस की दोस्ती काफी पुरानी है. ऐसे कई मौके आए हैं, जब दोनों देशों ने एकदूसरे का बराबर साथ दिया. दोनों देश आपसी रिश्तों को मजबूत करने की कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. ऐसे में यह जानना भी लाजिमी होता है कि पुतिन…
मुंबई,04 दिसंबर (आरएनएस)। महाराष्ट्र की बॉम्बे हाई कोर्ट ने एल्गर परिषद-भीमा कोरेगांव मामले में गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर हनी बाबू को जमानत दे दी। न्यायमूर्ति एएस गडकरी और रंजीत सिंह आर भोंसले की खंडपीठ ने बाबू को एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी। वह 5 साल से अधिक समय से हिरासत में हैं। कोर्ट ने कहा कि बिना मुकदमा शुरू किए लंबे समय तक जेल में रखना शीघ्र सुनवाई के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है। प्रोफेसर बाबू को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए ) ने 28 जुलाई, 2020 को गिरफ्तार किया था, जिसके…
कोलकाता,04 दिसंबर (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक हुमायूं कबीर को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी जैसी मस्जिद बनाने की बात कहकर विवाद खड़ा कर दिया था। उनके बयान को लेकर पार्टी के भीतर तीखी आलोचना हुई थी और तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। टीएमसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बेलडांगा के विधायक की टिप्पणी अस्वीकार्य है और पार्टी के रुख को नहीं दर्शाती है। कबीर ने पिछले दिनों कहा था, मैंने एक साल पहले कहा था कि मैं बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की नींव रखूंगा। तुम्हारी…
अहमदाबाद,04 दिसंबर (आरएनएस)। गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने गुरुवार को एक बड़े पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों को संवेदनशील और सुरक्षा संबंधी जानकारी लीक करने के आरोप में एक महिला और एक पूर्व सेना सूबेदार को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान गोवा में भारतीय सेना में सूबेदार मेजर अजय कुमार सिंह और दादरा एवं नगर हवेली की रश्मणी पाल के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, अजय पर पाकिस्तानी गुर्गों को वित्तीय सहायता पहुंचाने का भी आरोप है। दोनों जासूसी नेटवर्क के तहत…
नईदिल्ली,04 दिसंबर (आरएनएस)। देश की सबसे बड़ी और किफायती एयरलाइन इंडिगो इस समय मुश्किल हालात का सामना कर रही है। लगतार उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान हो गए हैं। गुरुवार तड़के दिल्ली से रवाना होने वाली 30 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं और हैदराबाद में भी लगभग 33 उड़ानें रद्द हुईं हैं। मुंबई हवाई अड्डे पर भी यही हाल है। नवंबर में भी एयरलाइन का प्रदर्शन अच्छा नहीं था, जिसको लेकर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने नोटिस भी भेजा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद के हवाई अड्डों पर कुल 200 उड़ानें…
नईदिल्ली,04 दिसंबर (आरएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दिल्ली यात्रा ने राष्ट्रीय राजधानी के 5 सितारा होटल मालिकों की चांदी कर दी है। इस सप्ताह अधिकतम बुकिंग की वजह से किराया आसमान पर पहुंच गया है, जहां पहले कमरे का किराया 50,000 रुपये था, वो बढ़कर 85,000 रुपये से 1.30 लाख रुपये हो गया है। दिल्ली के प्रदूषण को देखते हुए सभी होटलों में वायु शोधन प्रणालियों को भी मजबूत किया जा रहा है। दिल्ली में इस सप्ताह पुतिन की यात्रा के अलावा कई बड़े आयोजन हैं। भारत मंडपम में कराधान को लेकर अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की बैठक, यशोभूमि में…
नईदिल्ली,04 दिसंबर (आरएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज शाम 6:30 बजे भारत पहुंचेंगे। करीब 27 घंटे की अपनी भारत यात्रा के दौरान पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे, राजघाट पर श्रद्धांजलि देने जाएंगे और कुछ अन्य अहम बैठकें करेंगे। उनके साथ रूस के रक्षा मंत्री भी आएंगे, जो अपने भारतीय समकक्ष के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान रक्षा से लेकर व्यापार तक में अहम समझौतों की उम्मीद है। आइए पुतिन के दौरे से जुड़ी हर बात जानते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन का विमान 6:35 बजे नई दिल्ली में उतरेगा। इसके कुछ ही देर बाद वह सीधे प्रधानमंत्री…
नईदिल्ली,04 दिसंबर (आरएनएस)। दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में वायु प्रदूषण की बिगड़ती स्थिति को लेकर गुरुवार को विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई सांसद ऑक्सीजन मास्क लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। वे एक बैनर लिए हुए थे, जिसमें प्रदूषण के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ लिखा था, मौसम का मजा लीजिए। सांसदों ने इसे राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करने और केंद्र सरकार से प्रदूषण पर चर्चा करने की मांग की है। इस दौरान सोनिया गांधी ने कहा…
