Author: tarun sardar

पिथौरागढ़,23 नवंबर (आरएनएस)। बाल अधिकार एवं सुरक्षा हेतु जनजागरूकता संवेदीकरण विषय पर 26 नवंबर को विकास भवन में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिला परिवीक्षा अधिकारी वरुण सरग्वान ने बताया कि उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष कार्यशाला में मौजूद रहेंगी। उन्होंने अधिकारियों व कर्मियों को तय समय पर बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए।

Read More

पिथौरागढ़,23 नवंबर (आरएनएस)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व स्वास्थ्य विभाग के ओर से महिला निराश्रित केन्द्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी व चिकित्सा अधिकारी डॉ.मृगांक शुक्ला ने छह संवासिनियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की, साथ ही एक संवासिनी को जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भेजा गया। शिविर में फार्मासिस्ट गोपाल बिष्ट, साइकाइट्रिक सोशल वर्कर जीवन चन्द्र तिवारी, कम्युनिटी नर्स चंद चौहान मौजूद रहे ।

Read More

पिथौरागढ़,23 नवंबर (आरएनएस)। धारचूला पुलिस, एएचटीयू व एसएसबी की संयुक्त टीम ने नेपाल सीमा लगे क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। जवानों ने लोगों को सीमा सुरक्षा से संबंधित प्रमुख बिंदुओं व मानव तस्करी की संभावित गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने सीमा से लगे संदिग्ध इलाकों में चेकिंग अभियान भी चलाया। बाद में पुलिस ने लोगों से क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर उसकी सूचना पुलिस को देने को कहा। टीम में थानाध्यक्ष धारचूला हरेंद्र सिंह नेगी, एएचटीयू से प्रभारी निरीक्षक सतीश शर्मा, प्रेम बल्लभ छिमवाल, महेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Read More

हरिद्वार। कनखल थाना अंतर्गत गांव मिस्सरपुर में इन दिनों हाथियों की आवाजाही बढ़ती जा रही है। शानिवार देर शाम सात बजे एक हाथियों का झुंड आबादी में घुस गया और जमकर उत्पात मचाया। आबादी से निकलने के प्रयास में हाथी ने एक ग्रामीण की चार दीवारी को भी तोड़ दी। इससे दस दिन पूर्व भी हाथियों ने गैस गोदाम की चारदीवारी को तोड़ दिया था। आबादी में हाथियों के आने पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन प्रभाग को दी। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी वन प्रभाग को कोई कर्मचारी समय से…

Read More

पिथौरागढ़,23 नवंबर (आरएनएस)। थल में बेरीनाग ब्लॉक का सेलावन, बैरीगांव, हीपागांव आजादी के 78 वर्षो के बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। जिस कारण यहां के ग्रामीण पैदल पांच किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर बीमार व गर्भवती महिलाओं को डोली के सहारे सड़क तक पहुंचाने को मजबूर है। रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता रमेश कार्की ने बताया कि सड़क सुविधा ना होने के कारण ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि बीते दिनों गांव के राम सिंह (84) पुत्र देव सिंह का बाथरूम में गिरने हाथ की अंगुली कट गई। जिसके बाद ग्रामीणों…

Read More

हरिद्वार,23 नवंबर (आरएनएस)। जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमि के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के नेतृत्व में यह अभियान लगातार तेज किया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस टीम ने हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने उन कथित फर्जी बाबाओं पर शिकंजा कसना शुरू किया, जो धर्म और तंत्र-मंत्र के नाम पर स्थानीय लोगों तथा बाहर से आने वाले यात्रियों को परेशान कर रहे थे। पुलिस के अनुसार ये व्यक्ति जादू-टोना, तंत्र-मंत्र और चमत्कारिक उपाय बताने…

Read More

हरिद्वार,23 नवंबर (आरएनएस)। थाना रानीपुर पुलिस ने झपट्टा मारने वाली गैंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। दोनों युवक नशे के आदी बताए जा रहे हैं और नशे की पूर्ति के लिए वारदात को अंजाम देते थे। थाना रानीपुर में 21 नवंबर को अमर चन्द्र, निवासी पवनपुत्र कॉलोनी, ब्रह्मपुरी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 20 नवंबर को बैरियर नंबर 06 के पास दो अज्ञात युवक उनका मोबाइल फोन झपट कर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर…

Read More

हरिद्वार,23 नवंबर (आरएनएस)। बहादुरपुर जट में कांग्रेस की ओर से रजत जयंती के उपलक्ष में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित जन एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल के सम्मान में जन प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तथा कार्यक्रम संयोजक हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। पथरी क्षेत्र के गांव बहादरपुर जट में कांग्रेस की ओर से रजत जयंती के अवसर पर कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा राज्य में पहाड़…

Read More

हरिद्वार,23 नवंबर (आरएनएस)। ऊर्जा निगम ने रविवार को पुराने औद्योगिक क्षेत्र हिल बाईपास में विद्युत लाइन की मरम्मत के काम किए। इस दौरान क्षेत्र में सात घंटे की बिजली कटौती की गई। जिसकी वजह से क्षेत्र की करीब 30 हजार की आबादी को परेशानी उठानी पड़ी। रविवार को ऊर्जा निगम ने उपसंस्थान औद्योगिक क्षेत्र और पोषित पांच फीडर न्यू टिबड़ी, ब्रह्मपुरी, इंद्रा बस्ती, मनचंदा हर्बल, औद्योगिक क्षेत्र में मरम्मत के काम किए। इस दौरान उपसंस्थान और फीडरों पर लाइन टेपिंग और टेस्टिंग का काम किया गया। मरम्मत काम के लिए क्षेत्र में सुबह 10 बजे बिजली आपूर्ति बंद की गई।…

Read More

हरिद्वार,23 नवंबर (आरएनएस)। कनखल क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अदालत में पत्र देकर अलीगढ़ जनपद के ग्राम चुआवाली निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि उनका भाई सतेंद्र सिंह और बेटा नवीन कुमार दो अगस्त को बाइक से हरिद्वार आए थे। तीन अगस्त तड़के करीब तीन बजे सिंहद्वार फ्लाईओवर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सतेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। नवीन ने तत्काल पुलिस…

Read More