पिथौरागढ़,23 नवंबर (आरएनएस)। धारचूला पुलिस, एएचटीयू व एसएसबी की संयुक्त टीम ने नेपाल सीमा लगे क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। जवानों ने लोगों को सीमा सुरक्षा से संबंधित प्रमुख बिंदुओं व मानव तस्करी की संभावित गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने सीमा से लगे संदिग्ध इलाकों में चेकिंग अभियान भी चलाया। बाद में पुलिस ने लोगों से क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर उसकी सूचना पुलिस को देने को कहा। टीम में थानाध्यक्ष धारचूला हरेंद्र सिंह नेगी, एएचटीयू से प्रभारी निरीक्षक सतीश शर्मा, प्रेम बल्लभ छिमवाल, महेंद्र सिंह मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

