कोलकाता 1 अप्रैल (आरएनएस)। वी.आई.पी. रोड, बागुईहाटी स्थित ‘रिदम बीका बैंक्वेटÓ, मेरिडियन बिल्डिंग में ‘जगकल्याणÓ पत्रिका परिवार द्वारा आयोजित स्नेह मिलन महोत्सव 2026 अत्यंत श्रद्धा, उल्लास एवं भव्यता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, गणमान्य अतिथियों एवं समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अलौकिक दरबार, अखंड ज्योति, छप्पन भोग, भजन अमृतवर्षा, नृत्य नाटिका एवं भव्य आरती जैसे दिव्य आयोजनों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पं. विकास जी व्यास के सानिध्य में वरिष्ठ श्याम भक्त शशी परसरामका के करकमलों से ज्योत प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। समाजसेवी रामचन्द्र बड़ोपालिया के सौजन्य से मनीष कुमार दासानी विद्यालय के बच्चों के बीच स्कुल बैग तथा पाठ्य पुस्तक सामग्री वितरण की गई। विशेष आकर्षण के रूप में वृंदावन शैली में श्री राधा-कृष्ण रंग फूलों की होली की मनोहारी प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर देश के प्रसिद्ध भजन गायक एवं कलाकारों, विजय सोनी, मनोज-अजीत, देवेंद्र बेगानी, अनिल लाटा, रूपाली सरकार, विनोद सिंह, अनुश्री, विशाल राजगढिय़ा, आकाश पोद्दार ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से सभी को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम में अमर कुमार भरतिया, रतनलाल अग्रवाल, सुशील कुमार चौधरी , देवकीनन्दन पोद्दार, वरीय पत्रकार प्रकाश चंडालिया, रामचन्द्र बड़ोपालिया, हरीश बड़ोपालिया, सुशील चौधरी, कपिल-संगीता अग्रवाल, निर्मल फतेहपुरिया, गोविंद अग्रवाल, मोहनलाल जायसवाल (पुरूलिया), नारायण टिबड़ेवाल, विष्णु अग्रवाल (दुर्गापुर), दिनेश खेमका उपस्थित रहें ।
कार्यक्रम की सफलता में कार्यकारिणी समिति का विशेष योगदान रहा, जिसमें अध्यक्ष-विनोद खेतान, उपाध्यक्ष-सुशील कुमार परसरामपुरिया तथा संयोजक मंडल के गणेश शर्मा (डोकवाल), पवन नाथानी, हरीश कुमार जैन, अंकित शर्मा, आकाश शर्मा एवं विनोद कुमार जोशी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट सहयोगियों एवं अतिथियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। अंत में भव्य आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। ‘जगकल्याणÓ पत्रिका के संपादक संजय अग्रवाल ने सभी आगंतुकों, सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

