Author: tarun sardar

हरिद्वार,23 नवंबर (आरएनएस)। इंकलाबी मजदूर केंद्र और संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चा के नेतृत्व में चार लेबर कोड लागू किए जाने के विरोध में बीएचईएल सेक्टर-4 चौराहे पर प्रदर्शन किया गया। संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चा के संयोजक गोविंद सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने मजदूरों पर चार श्रम संहिताएं लागू कर बड़ा हमला किया है। मजदूर वर्ग अपनी एकजुटता और संघर्ष के बल पर इसका मुंहतोड़ जवाब देगा। इंकलाबी मजदूर केंद्र के हरिद्वार प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि सरकार ने देशी और विदेशी पूंजीपतियों के मुनाफे को ध्यान में चार श्रम संहिताओं को संसद से पास कर…

Read More

हरिद्वार,23 नवंबर (आरएनएस)। बहादराबाद स्थित एंजल्स अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम “झंकार” का भव्य आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि डॉ. नवकीरन, वीरेंद्र धालीवाल सहित कई अतिथि मौजूद रहे। विद्यालय बैंड की धुनों के साथ प्रधानाचार्या का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणपति बप्पा, स्क्वाड फॉर्मेशन से हुई। बच्चों ने हेल्दी हैबिट्स, गो ग्रीन सेव एनर्जी, गणपति की ड्रीम, प्राउड टू बी एन इंडियन, स्वदेश, रामायण, योगा, विमेन एम्पावरमेंट, केयर फॉर एल्डर्ली, स्ट्रॉन्ग नेशन, कलबेलिया डांस और मिशन इसरो जैसी शिक्षाप्रद और आकर्षक प्रस्तुतियां…

Read More

देहरादून,23 नवंबर (आरएनएस)। दून की एक शूटिंग रेंज में प्रशिक्षण लेने वाले युवक की एयरगन लेकर परिचित फरार हो गया। फरार हुआ आरोपी पहले साथ में शूटिंग करता था। मामले में शिकायत पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ प्रेमनगर कुंदन राम ने बताया कि अजय कुमार निवासी जग्गी कॉलोनी, अंबाला हाल पता ग्रीन होम्स बिद्धौली ने तहरीर दी। बताया कि वह बिद्धौली स्थित जसपाल राणा शूटिंग एकेडमी में प्रेक्टिस करता है। शूटिंग प्रेक्टिस के दौरान सागर नाम के युवक से दोस्ती हुई। सागर ने अजय के साथ करीब दो साल तक प्रेक्टिस…

Read More

देहरादून,23 नवंबर (आरएनएस)। जमीन बेचने की डील कर जालसाजों ने एक व्यक्ति से दो बार धोखाधड़ी की। पीडि़त से चार आरोपियों ने 38.55 लाख रुपये हड़प लिए। शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि डोईवाला के प्रेमनगर बाजार निवासी प्रीतम कुमार ने तहरीर दी। बताया कि नसीम अहमद ने जुलाई 2024 में उन्हें सलमान पुत्र असलम खान, जुबैर पुत्र असलम खान व जावेद खान पुत्र बाबू खान निवासी परवल प्रेमनगर और बरखा रानी निवासी लक्ष्मीपुर, बसंत विहार से मिलवाया। आरोपियों ने ईस्ट होपटाउन में 250.92 वर्गमीटर…

Read More

देहरादून,23 नवंबर (आरएनएस)। केहरी गांव में दो छात्रों को घेरकर मारपीट का मामला सामने आया है। हमले में दो छात्र घायल हुए हैं। एसओ प्रेमनगर कुंदन राम ने बताया कि रोहतक निवासी भावेश रेडू ने तहरीर दी। बताया कि वह प्रेमनगर के एक निजी संस्थान में पढ़ाई करता है। बीते 20 नवंबर को अपने साथी आदित्य राणा के केहरी गांव से पौंधा की तरफ जा रहा था। तभी बिहार नंबर की थार में सवार छात्र शांतनु शर्मा, अंकित भारद्वाज, आयुष पांडे, विनीत और कुछ अन्य आरोपी आए। जिन्होंने भावेश और आदित्य पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो…

Read More

देहरादून,23 नवंबर (आरएनएस)। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में आयोजित स्वागत एवं सम्मान समारोह में चंद्रोटी, गढ़ी, गुजराड़ा और सरोना की बहुउद्देशीय साधन सहकारी समितियों के नव-निर्वाचित सभापति, उपसभापति एवं सभी सदस्यों को पुष्पमाला पहनाकर कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मंत्री जोशी ने नव चुने गए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सहकारिता व्यवस्था ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और समितियों के माध्यम से किसानों, युवाओं एवं स्थानीय लोगों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई टीम सहयोग और पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए समितियों को मजबूती…

Read More

देहरादून,23 नवंबर (आरएनएस)। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय से नाबार्ड योजनान्तर्गत स्थापित पॉलीहाउस के 05 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु जनपद देहरादून के चयनित 28 कृषकों के दल को गोविंद बल्लभ पंतनगर विश्वविद्यालय के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि नाबार्ड के माध्यम से प्रदेश में 50 हजार पॉलीहाउस स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे कृषि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर परिवर्तन देखने को मिलेगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी…

Read More

देहरादून,23 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन पर वार्ता कर बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 खिताब जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं । मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य सेन की यह शानदार उपलब्धि उत्तराखण्ड ही नहीं, सम्पूर्ण देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य की मेहनत, समर्पण और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन हमारे सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करता है कि लगन, अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ हर कठिन लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन के उज्ज्वल भविष्य…

Read More

देहरादून,23 नवंबर (आरएनएस)। चन्द्रबनी निवासी प्रियंका कुकरेती ने माह अक्टूबर में अपनी माता संग जिलाधिकारी सविन बंसल से उनके कार्यालय कक्ष में मिलकर गुहार लगाई थी कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है, पिता की वर्ष 2021 में मृत्यु हो गई है भाई दिव्यांग है। जिस पर जिला प्रशासन ने प्रियंका को रायफल फंड से 25 हजार आर्थिक सहायता प्रदान की थी। प्रियंका द्वारा जिलाधिकारी से रोजगार दिलाने का अनुरोध किया गया था जिस पर प्रियंका को उनकी योग्यता के अनुसार निजी शैक्षिण संस्थान में रोजगार दिलाया था। निजी संस्थान में नौकरी मिलने उपरांत अपनी माता संग जिला…

Read More

देहरादून,23 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अजमेर, राजस्थान स्थित तीर्थराज पुष्कर की पावन भूमि पर स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री ब्रह्मा जी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रजापिता ब्रह्मा जी से उत्तराखंड राज्य सहित समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थराज पुष्कर सदियों से सनातन संस्कृति, तप, योग और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रमुख केन्द्र रहा है और यहां का वातावरण हर आगंतुक को दिव्यता से परिपूर्ण कर देता है।

Read More