हरिद्वार,23 नवंबर (आरएनएस)। इंकलाबी मजदूर केंद्र और संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चा के नेतृत्व में चार लेबर कोड लागू किए जाने के विरोध में बीएचईएल सेक्टर-4 चौराहे पर प्रदर्शन किया गया। संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चा के संयोजक गोविंद सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने मजदूरों पर चार श्रम संहिताएं लागू कर बड़ा हमला किया है। मजदूर वर्ग अपनी एकजुटता और संघर्ष के बल पर इसका मुंहतोड़ जवाब देगा। इंकलाबी मजदूर केंद्र के हरिद्वार प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि सरकार ने देशी और विदेशी पूंजीपतियों के मुनाफे को ध्यान में चार श्रम संहिताओं को संसद से पास कर लागू कर दिया गया है। प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र की अध्यक्ष नीता ने कहा कि इन श्रम संहिताओं से महिलाओं को रात की पाली में काम करने की अनुमति दे दी है, जिससे महिलाओं पर अपराध और ज्यादा बढ़ेंगे। इस दौरान सभी ने सामूहिक रूप से कहा कि 14 दिसंबर को हरिद्वार में मजदूर अधिकार संघर्ष अभियान (मासा) के बैनर तले एक बड़ा प्रदर्शन और रैली का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में नासीर अहमद, रजनी, अनिल कुमार,अवधेश कुमार,चन्द्रेश, जय प्रकाश, अंकुश, दीपक, सत्यवीर, रंजन, बृजराज, कृष्ण मुरारी, नरेश कुमार, विजेन्द्र कुमार, मन्नु शाह, अरुण कुमार आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

