Author: tarun sardar
देहरादून,22 नवंबर (आरएनएस)। हरिद्वार से मसूरी पर्यटकों को घुमाने लेकर आये टेंपों टेवलर्स के चालक की तबियत बिगडऩे के बाद मौत हो गई। सिविल अस्पताल मसूरी से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि रेहान उम्र 30 वर्ष पुत्र शौकत निवासी झक्कड़, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया। सूचना पर चीता लंढौर को तत्काल सिविल अस्पताल भेजा गया, जहाँ उपचार के दौरान रेहान पुत्र शौकत की मृत्यु हो गई। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने बताया कि चालक रेहान टेंपो ट्रैवलर से यात्रियों को लेकर भट्टा फॉल आया था। पर्यटकों को उतार कर वह आराम कर रहा…
देहरादून,22 नवंबर (आरएनएस)। फिल्म निर्माण के लिए उत्तराखंड अब केवल एक लोकेशन-स्टेट नहीं रहा, बल्कि एक ऐसा प्रोडक्शन फ्रेंडली प्रदेश बनता जा रहा है। उत्तराखंड के हालिया प्रयोगों से फिल्म निर्माण सेक्टर काफी प्रोत्साहित हुआ है। शनिवार को गोवा में अंतराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2025 में उत्तराखंड पर केंद्रित सत्र में यह बात उभर कर आई। उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के जेसीईओ व नोडल अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय ने मुख्य वक्ता के रूप में राज्य की फिल्म नीति-2024 की विस्तार से जानकारी दी। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लागू की गई राज्य की नई फिल्म नीति के…
देहरादून,22 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि श्रम सुधारों से देश के कार्यबल में नए युग का शुभारंभ हुआ है। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के लिहाज से चार श्रम संहिताओं को लागू किया जाना एक महत्वपूर्ण फैसला है। इसके दूरगामी सार्थक परिणाम निकलेंगे। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार श्रम संहिताओं के अनुपालन के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने श्रम सुधारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में नई कार्य संस्कृति ने स्थान पाया है। नई नीतियों का निर्धारण देश को विकसित राष्ट्र बनाने…
देहरादून,22 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रतिष्ठित लेखक जय सिंह रावत की पुस्तक “उत्तराखंड राज्य का नवीन राजनीतिक इतिहास” का विमोचन किया। यह पुस्तक राज्य गठन के बाद की 25 वर्षों की राजनीतिक यात्रा, प्रशासनिक उतार–चढ़ाव और विकास की चुनौतियों का प्रामाणिक दस्तावेज़ीकरण प्रस्तुत करती है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लेखक को बधाई देते हुए कहा कि इतिहास लिखना एक गंभीर दायित्व है, जिसमें तथ्य, दृष्टि और ईमानदारी का होना आवश्यक है। रावत जी ने पत्रकारिता की निष्ठा और निर्भीकता के साथ दुर्लभ दस्तावेज़ों और प्रेस कतरनों के आधार पर…
देहरादून,22 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर उत्तराखंड के भारतीय प्रशासनिक सेवा ( आईएएस ) अधिकारियों की एक अनौपचारिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सहित वरिष्ठ एवं युवा अधिकारी उपस्थित रहे। यह बैठक वर्तमान में चल रहे प्रशासनिक अधिकारी सम्मेलन ( एओएस ) के संदर्भ में आयोजित की गई थी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह अवसर किसी औपचारिक संबोधन का नहीं, बल्कि प्रशासन के प्रति उनकी आत्मीय भावनाओं को साझा करने का है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने अपनी 25…
उत्तरकाशी,22 नवंबर (आरएनएस)। राजकीय इंटर कालेज में एनसीसी स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। 425 छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में डिजिटल इकोनॉमी और साईबर सुरक्षा गोष्ठी, ड्रिल और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। एनसीसी प्रभारी प्रमोद रावत ने बताया कि नौगांव राजकीय इंटर कॉलेज में एनसीसी स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, जिसमें 425 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। साथ ही जन जागरूकता अभियान चलाया गया और विभिन्न विषयों पर गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रीना रावत, अशोक चौहान आदि थे।
उत्तरकाशी,22 नवंबर (आरएनएस)। पुरोला पुलिस टीम ने दो अलग-अलग मामलों में स्मैक व चरस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों से पकड़ी गई 3.87 ग्राम स्मैक और 253 ग्राम चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 1.7 लाख रुपये आंकी गई है। नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन तथा नशामुक्त अभियान के अतंर्गत थानाध्यक्ष पुरोला दीपक सिंह रावत के नेतृत्व में पुरोला पुलिस की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग की। जहां चेकिंग के दौरान पुरोला-मोरी रोड़ कूड़ा डंपिंग जोन के पास से 22 वर्षीय प्रतीक रावत पुत्र स्व. लक्ष्मण…
उत्तरकाशी,22 नवंबर (आरएनएस)। श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय में जनपद स्तरीय संस्कृत स्पर्धा रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। स्पर्धा में संस्कति समूहगान, नाटक, नृत्य, आशुभाषण, वाद विवाद और श्लोकोच्चारण प्रतियोगिताएं हुई। इसमें संस्कृत नाटक में राजकीय इंटर कॉलेज आराकोट मोरी प्रथम स्थान पर रहा। विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित जनपदीय स्तरीय संस्कृत स्पर्धा के कनिष्ठ वर्ग में संस्कृत नाटक में राइंका आराकोट मोरी प्रथम, गोपाल विद्या मंदिर द्वितीय, राजेंद्र पब्लिक स्कूल बड़कोट तृतीय स्थान पर रहा। संस्कृत समूहगान श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय प्रथम, राइंका आराकोट द्वितीय, सरस्वति विद्या मंदिर ज्येतिपुरम तिलोथ तृतीय स्थान पर रहा। संस्कृत वाद विवाद में सरस्वती…
उत्तरकाशी,22 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड मूल के लंदन निवासी प्रमुख व्यवसायी राज भट्ट ने अपने गृह क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय पहल की है। शनिवार को उन्होंने गुंदियाट गांव स्थित इंटर कॉलेज का दौरा कर विद्यालय की आवश्यकताओं का जायजा लिया और विद्यालय व छात्रों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। राज ने कॉलेज के लिए एक कंप्यूटर, बॉयज़ के लिए यूरिनल, एक डिजिटल बोर्ड उपलब्ध कराने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने मेधावी व जरूरतमंद छात्रों की शिक्षा के लिए भी बड़ा सहयोग दिया। उन्होंने कक्षा 11वीं की काजल वर्मा की नीट परीक्षा तैयारी…
उत्तरकाशी,22 नवंबर (आरएनएस)। कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सुमन प्रदीप रावत ने शनिवार को विधिवत अपना पदभार संभाला। रावत ने कहा कि बतौर जिलाध्यक्ष संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ एकजुट होकर कार्य किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर धराली आपदा प्रभावितों की उपेक्षा का आरोप भी लगाया और कहा कि आपदाग्रस्त क्षेत्र पुनर्निर्माण और पुनर्वास की दिशा में सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है। शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत ने कहा कि सरकार धराली आपदा प्रभावितों की सुध लेना भूल गई है। सरकार…
