Login
Author: tarun sardar
बागेश्वर,22 नवंबर (आरएनएस)। जिले के किसानों की आय में वृद्धि करने ड्रेगन फ्रूट कारगर साबित होगा। उद्यान विभाग ने पायलट प्रोजक्ट के तहत इसकी नर्सरी तैयार की है। आने वाले दिनों में इसे जिले में विकसित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने शनिवार को नर्सरी का जायजा लिया। साथ ही नर्सरी में उत्पादित प्याज के पौधों को भी किसानों को समय पर वितरित करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने ड्रेगन फ्रूट ट्रायल के प्रारंभिक परिणामों की जानकारी लेते हुए उद्यान विभाग को जनपद में ड्रैगन फ्रूट फ़ार्मिंग की संभावनाओं का विस्तृत आकलन करने के निर्देश दिए।
बागेश्वर,22 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर के तत्वावधान में यहां द्विवर्षीय डीएलएड प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए थे। परीक्षा 1180 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 1014 ने परीक्षा दी, जबकि 166 अनुपस्थित रहे। शनिवार को सुबह दस बजे से साढ़े बारह बजे तक परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा शुरू होने से पहले पुलिस ने सभी अभ्यर्थियों की चेकिंग की। विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर कुल 299 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
हल्द्वानी,22 नवंबर (आरएनएस)। भवन निर्माण का बकाया मांगने पर एक ठेकेदार को मालिक ने घर में घुसकर पीट दिया। आरोप है कि बीच-बचाव में उतरी पत्नी के साथ अभद्रता की। ठेकेदार ने कार्रवाई के लिए एसएसपी को पत्र दिया है। मूलरूप से बिहार के रहने वाले छोटे लाल परिवार के साथ मल्ला चौफुला वार्ड 37 दमुवाढूंगा में रहते हैं। उन्होंने एसएसपी दफ्तर में शिकायत देकर कहा कि वार्ड 36 में उन्होंने एक मकान बनाने का कुछ समय पहले ठेका लिया था। दीवाली पर काम कर रहे मजदूरों ने मजदूरी मांगी तो वह मालिक के पास गया। मजदूरों का 60 हजार…
हल्द्वानी,22 नवंबर (आरएनएस)। अपर जिलाधिकारी राजस्व एवं वित्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने शनिवार को हल्द्वानी तहसील सभागार में विभिन्न विभागों और कार्यदाई संस्थाओं के साथ बैठक कर पिछले वर्ष दैवीय आपदा से हुई क्षति पूर्ति के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछले वर्ष के दैवीय आपदा के अवशेष कार्यों को जल्द पूरा करते हुए 30 नवंबर तक उपभोग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में दैवीय आपदा से जुड़े प्रस्तावों को प्राथमिकता के साथ भेजना सुनिश्चित करें।
हल्द्वानी,22 नवंबर (आरएनएस)। उपनल कर्मचारी महासंघ का धरना प्रदर्शन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। बुद्ध पार्क में उपनल कर्मचारियों ने बेरोजगार संघ के अध्यक्ष के बयान की निंदा करते हुए पुतला फूंका। कहा कि सरकार ने उनकी उपेक्षा की तो इसका खामियाजा उन्हें भुगतना होगा। बुद्ध पार्क में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह बोरा और कुमाऊं मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने कहा कि बेरोजगार संघ के अध्यक्ष की ओर से उपनल कर्मियों के नियमितीकरण प्रक्रिया के बीच अशोभनीय बयान आया है। कहा कि वह उपनल वालों को नियमित करने का विरोध कर रहे हैं और अन्य…
हल्द्वानी,22 नवंबर (आरएनएस)। तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पाण्डे ने बताया कि जिला न्यायालय नैनीताल के आदेश क्रम में तहसील की कमेटी बरेली रोड स्थित भवन के सामान की नीलामी कर धनराशि न्यायालय में जमा कराएगी। उन्होंने बताया कि रामपुर रोड निवासी हरीश चन्द्र शर्मा की ओर से न्यायालय में दायर वाद में महिला को किराए पर दिए गए भवन को कब्जे से मुक्त कराने का आदेश जारी किया गया था। साथ ही किराए का भुगतान नहीं होने पर भुगतान के लिए भवन में रखे सामान को कुर्क करने का आदेश जारी किया गया था। इसी क्रम में तहसील स्तर पर 6…
हल्द्वानी,22 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् की ओर से शनिवार को डीएलएड प्रशिक्षण सत्र 2025-27 की प्रवेश परीक्षा राज्य भर में आयोजित की गई। इस परीक्षा में कुल 34,217 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 6,534 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सचिव, विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि प्रदेश के 29 शहरों में 151 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक परीक्षा हुई। पंजीकृत 40,751 अभ्यर्थियों में से 84.34 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। जिलेवार उपस्थिति परीक्षार्थियों के मामले में रुद्रप्रयाग सबसे आगे रहा, जहां 86.22 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। सबसे कम उपस्थिति ऊधमसिंह नगर जिले…
हल्द्वानी,22 नवंबर (आरएनएस)। आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टिट्यूट ऑफ लर्निंग के सभागार में शनिवार को धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। ‘आत्मबोध: स्वयं की खोजÓ थीम पर आधारित आयोजन में छात्रों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। ‘माटी की गूंजÓ में गुजरात का गरबा-डांडिया, कर्नाटक का यक्षगान, महाराष्ट्र का कोली नृत्य और उत्तराखंड की नंदा राजजात की जीवंत झांकियां प्रस्तुत कर विविधता में एकता का संदेश दिया गया। शास्त्रीय नृत्य ‘वंदना-देव आह्वानÓ ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंग्रेजी नृत्य-नाटिका ‘द विजार्ड ऑफ ऑजÓ में डोरोथी के जरिए आत्मबोध की यात्रा को रोचक तरीके से दर्शाया गया। इस अवसर पर मुख्य…
हल्द्वानी,22 नवंबर (आरएनएस)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर हल्द्वानी में संचालित राजकीय पुस्तकालय में पंजीकृत पाठकों की संख्या मात्र 85 होने पर अपर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने पाठकों की संख्या बढ़ाने के लिए पुस्तकालय प्रभारी को व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने शनिवार को राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय की मौजूदा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एडीएम ने जिला खनिज न्यास निधि से 74 लाख रुपये की लागत से बन रहे नए पुस्तकालय भवन का भी निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने बताया…
हल्द्वानी,22 नवंबर (आरएनएस)। प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को छापेमारी के दौरान फर्जी ढंग से प्रमाण पत्र बनाने वाली संस्था अंजुमन मोमिन अंसार की जांच तेज कर दी है। संस्था की ओर से पांच साल में जारी किए गए प्रमाण पत्रों की जांच की जा रही है। संस्था की ओर से जारी दस्तावेजों के आधार पर बने स्थाई निवास और जाति प्रमाण पत्रों की भी जांच की जाएगी। जिसके बाद सारे प्रमाण पत्रों को निरस्त किया जाएगा। प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को छापेमारी कर फर्जी ढंग से प्रमाण पत्र जारी करने वाली एक ‘संस्थाÓ का खुलासा किया था। साहूकारा…
