Login
Author: tarun sardar
पौड़ी,17 नवंबर (आरएनएस)। पौड़ी जिले के पोखड़ा में गुलदार की डर से बीते शुक्रवार से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। गुलदार की सक्रियता को देखते हुए इस ब्लॉक के 12 स्कूलों को सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दिया गया है। इन स्कूलों में एक से लेकर 12 वीं तक के बच्चे शामिल हैं। स्कूल 18 नवंबर तक बंद किए गए हैं। गुलदार ने पहले बीती 13 नवंबर को बगड़ीगाड़ में नाप खेतों में घास काट रही महिला को मार डाला था तो इसके बाद इसी गांव से करीब चार किलोमीटर की दूर पर घंडियाल में जंगल में…
रुद्रपुर,17 नवंबर (आरएनएस)। हल्द्वानी के बनभूलपुरा स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने छापेमारी कर फर्जी अभिलेखों के आधार पर अवैध रूप से स्थाई प्रमाण-पत्र जारी किए जाने का मामला सामने आया था। इसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सभी उप जिलाधिकारियों को गत पांच वर्षों में जारी किये गये स्थाई निवास प्रमाण पत्रों का सत्यापन करने के निर्देश दिये है। साथ ही क्षेत्र में संचालित ग्राहक सेवा केन्द्रों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिये है। उन्होंने कहा कि जो भी प्रमाण-पत्र फर्जी, असत्य या अप्रमाणिक आधार पर जारी पाये जायें।…
रुद्रपुर,17 नवंबर (आरएनएस)। वार्ड 12 दूधिया बाबा कन्या छात्रावास के पास सीसी सड़क मार्ग के निर्माण कार्य का विधायक शिव अरोरा ने हवन पूजन कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के निर्माण से लोगों को लाभ मिलेगा। यह मार्ग विधायक निधि से स्वीकृत 25 लाख की धनराशि से हो रहा है। यहां बाबा शिवानंद महाराज, मनीष अग्रवाल, प्रदीप बंसल, हरनाम चौधरी, हरविंदर सिंह, मान सिंह, वीके सक्सेना, अभिषेक अग्रवाल, कमल कुमार, पुष्करमल, राम मौर्य, धीरज अग्रवाल, राहुल सिंघल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, पिंटू पाल, बिट्टू शर्मा, गिरीश पाल, महेंद्री शर्मा, चन्द्रसेन चंदा, मोहित आदि रहे।
रुद्रपुर,17 नवंबर (आरएनएस)। सोमवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक में दो कर्मचारियों पर गाज गिरी। अधिक हाउस टैक्स वसूलने की शिकायत पर मेयर विकास शर्मा ने कर निरीक्षक को पद से हटा दिया। वहीं पार्षद से अभद्रता की शिकायत पर एक महिला कर्मचारी को भी हटाया। जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर 18 के पार्षद ने बैठक में शिकायत की कि कर निरीक्षक ने हाउस टैक्स में मनमाने ढंग से अधिक कर वसूला है। शिकायत पर मेयर शर्मा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कर निरीक्षक सुरेश जोशी को उनके पद से हटा दिया। इसके अलावा पार्षद के साथ अभद्रता करने…
रुद्रपुर,17 नवंबर (आरएनएस)। खटीमा की सूखी नहर में एक व्यक्ति को फेंककर जान से मारने की कोशिश के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश मंजू सिंह मुंडे की अदालत ने दो आरोपियों को सात-सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों आरोपियों पर दस-दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। मामला 23 सितंबर 2023 का है। झनकइया थाना क्षेत्र निवासी शुभम ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पड़ोस के प्रदीप सिंह राणा और अर्जुन सिंह उसके पिता राजेंद्र प्रसाद को घर से मोटरसाइकिल पर लेकर गए और रास्ते में जान से मारने की नीयत से…
रुद्रपुर,17 नवंबर (आरएनएस)। भाजपा के प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने सोमवार को विधानसभा गदरपुर के मजराझुत्री गुरुद्वारे में नवनिर्मित टिन शेड का लोकार्पण किया। बताया गया कि यह टिन शेड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वीकृत धनराशि से बनाया गया है, जिससे संगत को बेहतर सुविधा मिलेगी। सुखीजा ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री और सुखीजा का आभार जताया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुंबर,…
रुद्रपुर,17 नवंबर (आरएनएस)। नगर निगम की तीसरी बोर्ड बैठक में प्रभारी नगर आयुक्त शिप्रा जोशी ने निगम की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के मामले में सख्त रुख अपनाया। उन्होंने जिले के सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट चेतावनी दी कि नगर निगम की किसी भी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर संबंधित विभाग या अधिकारी के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी। प्रभारी नगर आयुक्त ने बताया कि हाल के दिनों में उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि जिले के कुछ विभाग विभिन्न विकास कार्यों के दौरान निगम की संपत्तियों जैसे सड़कें, नालियां, स्ट्रीट लाइट, पार्कों की संरचनाओं को नुकसान पहुंचा…
रुद्रपुर,17 नवंबर (आरएनएस)। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि मांग नहीं मानी गई तो वह अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल करने को बाध्य होगी। सोमवार को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष रुक्मणी धामी के नेतृत्व में सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने एसडीएम रविंद्र जुवांठा को पत्र दिया। उन्होंने बताया कि बाल विकास परियोजना में नियुक्ति के समय उन्हें छह प्रकार के कार्यों का दायित्व सौंपा गया था। जिसमें स्कूल पूर्व शिक्षा, पोषाहार, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच, संदर्भ सेवाएं और बाल निगरानी है। लेकिन इन छह कार्यों के अलावा…
रुद्रपुर,17 नवंबर (आरएनएस)। परिवहन विभाग ने 12 वाहनों के चालान कर 6 वाहनों को सीज किया है। एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में परिवहन विभाग ने रविवार को सितारगंज क्षेत्र में कार्रवाई की। टीम ने 12 वाहनों के चालान किए। साथ ही 6 वाहनों को सीज किया। वाहनों में तीन ट्रैक्टर ट्रॉली, एक ट्रक, एक डंपर और एक पिकअप को सीज किया गया है। साथ ही 2.30 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। परिवहन विभाग की टीम में परिवहन उप निरीक्षक गोकुल सिंह, मनोज भंडारी, परिवहन सहायक निरीक्षक गणेश जोशी, महेंद्र सिंह, परिवहन आरक्षी रवि क्वीरा, डिंपल…
रुद्रपुरर,17 नवंबर (आरएनएस)। जिले की बहुउद्देश्यीय प्रारंभिक कृषि ऋण सहकारी समितियों के उप चुनाव की प्रक्रिया जारी है। जिले की 18 सहकारी समितियों के 46 वार्डों में अब चुनाव कराया जाएगा। कुल 124 रिक्त वार्डों में से 61 में निर्विरोध निर्वाचन पूरा हो चुका है, जबकि शेष 46 वार्डों में मतदान होना है। एआर सहकारी समितियां हरीश चंद्र खंडूड़ी ने बताया कि इन 46 वार्डों के लिए 170 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिले की कुल 35 समितियों में से 17 में कोई नामांकन नहीं हुआ, जबकि 18 समितियों के 46 वार्डों में मतदान की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि…
