रुद्रपुर,17 नवंबर (आरएनएस)। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि मांग नहीं मानी गई तो वह अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल करने को बाध्य होगी। सोमवार को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष रुक्मणी धामी के नेतृत्व में सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने एसडीएम रविंद्र जुवांठा को पत्र दिया। उन्होंने बताया कि बाल विकास परियोजना में नियुक्ति के समय उन्हें छह प्रकार के कार्यों का दायित्व सौंपा गया था। जिसमें स्कूल पूर्व शिक्षा, पोषाहार, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच, संदर्भ सेवाएं और बाल निगरानी है। लेकिन इन छह कार्यों के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से निर्वाचन, वार्ड ड्यूटी, बीएलओ, पल्स पोलियो सहित विभिन्न विभागों के काम कराया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह विभाग से मिले कार्य ही करेंगी। साथ ही, उन्होंने विभाग से मानदेय बढ़ाकर 24 हजार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 40 हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां है। विभाग प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकत्री के वेतन से ?100 प्रति माह काटती है। उन्होंने मांग की कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रिटायरमेंट के बाद फंड से 10 लाख रुपए और पांच हजार रुपए पेंशन स्वरूप दिया जाए। यहां सरिता, मंजू राणा, राधा देवी, उर्मिला, किरण, अजय लक्ष्मी, गोदावरी, आरती आदि रहीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

