लखनऊ,30 मई(आरएनएस)। राजधानी के मोहान रोड स्थित अभिनन्दन रिसॉर्ट में राधाकृष्ण मंदिर की तृतीय देव स्थापना एवं विशाल भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम के मुख्य यजमान राम गोपाल कनौजिया एवं उनकी पत्नी रहीं। आयोजन का संयोजन समाजवादी पार्टी के मलिहाबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सोनू कनौजिया, निवर्तमान पार्षद मोनू कनौजिया और अधिवक्ता संजय कनौजिया ने समस्त कनौजिया परिवार एवं मित्रों के सहयोग से किया।आयोजकों के अनुसार देव स्थापना के अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इसके उपरांत विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायकों ने भक्तिमय प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने राधाकृष्ण विग्रह की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, वरिष्ठ नेता जितेंद्र यादव ‘जीतूÓ अधिवक्ता, लखनऊ बार एसोसिएशन के महामंत्री, राजेश कनौजिया अधिवक्ता, वरिष्ठ पत्रकार मधुकर त्रिवेदी, पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप, पूर्व महिला सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, पूर्व विधायक रेहान नईम, पूर्व विधायक अम्बरीश पुष्कर, यूथ ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा सहित बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक और क्षेत्रीय हस्तियां उपस्थित रहीं।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राधाकृष्ण मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

