रुद्रपुर,17 नवंबर (आरएनएस)। सोमवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक में दो कर्मचारियों पर गाज गिरी। अधिक हाउस टैक्स वसूलने की शिकायत पर मेयर विकास शर्मा ने कर निरीक्षक को पद से हटा दिया। वहीं पार्षद से अभद्रता की शिकायत पर एक महिला कर्मचारी को भी हटाया। जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर 18 के पार्षद ने बैठक में शिकायत की कि कर निरीक्षक ने हाउस टैक्स में मनमाने ढंग से अधिक कर वसूला है। शिकायत पर मेयर शर्मा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कर निरीक्षक सुरेश जोशी को उनके पद से हटा दिया। इसके अलावा पार्षद के साथ अभद्रता करने के आरोप में एक महिला कर्मचारी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। मेयर ने तुरंत जांच कराई और प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर जन्म-मृत्यु पटल की कर्मचारी शाहीन मलिक को विभाग से हटाया, जबकि एसआई कुलदीप और वाहन प्रभारी गौतम का एक माह का वेतन रोक दिया। मेयर ने स्पष्ट कहा कि नगर निगम में अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता और जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

