रुद्रपुर,17 नवंबर (आरएनएस)। परिवहन विभाग ने 12 वाहनों के चालान कर 6 वाहनों को सीज किया है। एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में परिवहन विभाग ने रविवार को सितारगंज क्षेत्र में कार्रवाई की। टीम ने 12 वाहनों के चालान किए। साथ ही 6 वाहनों को सीज किया। वाहनों में तीन ट्रैक्टर ट्रॉली, एक ट्रक, एक डंपर और एक पिकअप को सीज किया गया है। साथ ही 2.30 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। परिवहन विभाग की टीम में परिवहन उप निरीक्षक गोकुल सिंह, मनोज भंडारी, परिवहन सहायक निरीक्षक गणेश जोशी, महेंद्र सिंह, परिवहन आरक्षी रवि क्वीरा, डिंपल सिंह, गौरव खाती, प्रवर्तन चालक पूरन सिंह बिष्ट शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

