Login
Author: tarun sardar
हरिद्वार,15 नवंबर (आरएनएस)। राजाजी टाइगर रिजर्व के अंतर्गत चीला पार्क के गेट शनिवार को पर्यटकों के लिए औपचारिक रूप से खोल दिए गए। लंबे समय से सफारी का इंतजार कर रहे प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला। पार्क प्रशासन की ओर से परंपरागत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर गेट खोले गए। इसके बाद सुबह से ही जिप्सियों की आवाजाही शुरू हो गई। सभी ने संयुक्त रूप से आगामी सीजन को पर्यटकों के लिए सुरक्षित, आकर्षक और व्यवस्थित बनाने का संकल्प भी लिया।
हरिद्वार,15 नवंबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से शनिवार को होटल विनायक, रानीपुर मोड़ में वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण 2024-25 और कैपेक्स सर्वे-2025 पर एक दिवसीय गोल मेज सम्मेलन आयोजित किया। औद्योगिक इकाइयों की सक्रिय भागीदारी के साथ हुए इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने सर्वे रिटर्न भरने की तकनीकी प्रक्रिया से लेकर डेटा के महत्व तक विस्तृत जानकारी दी। सम्मेलन की अध्यक्षता एनएसओ देहरादून के उप महानिदेशक केदारनाथ वर्मा ने की। उन्होंने कहा कि वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण देश के औद्योगिक विकास, नीति निर्माण और परियोजनाओं की दिशा तय करने में सबसे अहम आधार है। उद्योगों से मिलने वाला सही डेटा…
हरिद्वार,15 नवंबर (आरएनएस)। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी पर मारपीट का आरोप सामने आने के बाद एसएसपी ने सिपाही राजेश सिंह को निलंबित कर दिया है। देहरादून से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कार्रवाई की है। घटना देहरादून के राजपुर थानाक्षेत्र की है, जहां शुक्रवार की रात को राजेश सिंह पर आर यशोवर्धन, निवासी देहरादून के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने विस्तृत रिपोर्ट हरिद्वार पुलिस को भेजी। रिपोर्ट और तथ्यों के परीक्षण के बाद एसएसपी हरिद्वार ने माना कि सुरक्षा में लगे…
हरिद्वार,15 नवंबर (आरएनएस)। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के वनस्पति एवं सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग में बाल दिवस के अवसर पर हेपेटाइटिस बी एवं एचआईवी के निदान के लिए इम्यूनोलॉजिकल तकनीकों एवं एलीसा विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। विभाग के सहायक आचार्य डॉ. हरीशचन्द्र ने विद्यार्थियों को एलीसा तकनीक के सिद्धांत, प्रकार, चरणों एवं वैज्ञानिक आधार के बारे में विस्तार से बताया। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को एलीसा प्लेट की तैयारी, अभि कर्मकों के उपयोग, सैंपल प्रोसेसिंग, इनक्यूबेशन, वॉशिंग, एंजाइम सब्सट्रेट अभिक्रिया तथा परिणामों की व्याख्या जैसी सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
हरिद्वार,15 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का व्यापक अभ्यास किया गया। सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर 6.3 तीव्रता के भूकंप की सूचना जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र से प्रसारित होते ही मुख्य विकास अधिकारी एवं इंसिडेंट मॉक कमांडर के नेतृत्व में आईआरएस टीम सक्रिय हुई और स्टेजिंग एरिया ऋषिकुल से राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान जनपद के विभिन्न स्थानों पर भूकंप से हुई काल्पनिक क्षति का आंकलन किया गया। जिला चिकित्सालय में छत का हिस्सा टूटने से छह लोग…
हरिद्वार,15 नवंबर (आरएनएस)। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में शनिवार को मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि संगठन एकता के बल पर चलता है। संगठित होकर व्यापारियों की उन्नति के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योग व्यापार को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठा रही है और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि 2027 में होने वाले कुंभ मेले को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में व्यापारी अपने सुझाव दें। सभी के सहयोग से कुंभ मेला भव्य रूप से संपन्न होगा।…
हरिद्वार,15 नवंबर (आरएनएस)। एसएमजेएन पीजी कॉलेज में जनजातीय गौरव दिवस पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस जननायकों के बलिदान और शौर्य को स्मरण कराता है। कहा कि जनजातियों में अनेकों ऐसे जननायक हुए हैं जिनका भारत की स्वाधीनता में महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं। आज आवश्यकता है कि हमारी युवा पीढ़ी उन जननायकों के विषय में जान सके। कहा कि जिन मणियों से अखाड़े की परिकल्पना बनती है वो भी जनजातियों का ही एक स्वरूप होती हैं। मुख्य वक्ता समाजशास्त्री प्रो. भगवान सिंह बिष्ट ने कहा कि जनजातियां भारत की…
रुड़की,15 नवंबर (आरएनएस)। दिल्ली-देहरादून हाइवे पर सालियर बाईपास के समीप एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। दुर्घटना से घबराया चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी साहिल शुक्रवार की रात को बाइक से सालियर बाईपास से होकर जा रहा था। जैसे ही वह पनियाला कट के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार कार उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। भीड़ को देख चालक कार को मौके पर ही छोड़कर वहां से फरार…
रुड़की,15 नवंबर (आरएनएस)। सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर दो लोगों ने एक महिला से 36 लाख रुपए हड़प लिए। नौकरी नहीं मिलने पर पीडि़ता ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। पीडि़ता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अजय शाह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
रुड़की,15 नवंबर (आरएनएस)। लालचंदवाला खानपुर के बाबूराम शुक्रवार को लक्सर तहसील आए थे। उन्होंने अपनी बाइक तहसील में मंदिर के पास खड़ी की थी। वहां से किसी ने बाइक चुरा ली। तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर उन्होंने कोतवाली में शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
