नईदिल्ली,28 मार्च। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2026 की शुरुआत 26 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच उद्घाटन मैच के साथ हुई। हालांकि, पहले मैच में ही बड़ा विवाद सामने आ गया। इस मैच में जर्सी का रंग निकलने के कारण सफेद गेंद पहले गुलाबी और फिर बार में लाल होती दिखी। हैदराबाद किंग्समेन के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने अंपायर से इसकी शिकायत भी दर्ज कराई। आइए पूरा मामला जानते हैं।
लाबुशेन ने मैच के बाद कहा, दूसरे ओवर के बाद मैंने अंपायरों से कहा, क्या हो रहा है? गेंद लाल है। यह कपड़ों की वजह से होगा या कुछ ऐसा ही। मैंने पहले कभी ऐसा नहीं देखा। उन्होंने कहा, मैंने ऐसे मौके देखे हैं जब बल्ले पर लगी कोई चीज गेंद पर लगती है, या पैड से टकराती है और उस पर से थोड़ा रंग लग जाता है। मुझे यकीन है कि फ्रेंचाइजी जल्द इस समस्या को सुलझा लेंगी।
इस मैच में लाहौर कलंदर्स ने 69 रन से शानदार जीत दर्ज की। लाहौर कलंदर्स के 199/6 के जवाब में हैदराबाद किंग्समेन की टीम 130 रन बनाकर ढेर हो गई। इस हार के बाद हैदराबाद ने एक्स पर लाहौर को रोचक तरीके से बधाई दी। उसने एक्स पर लिखा, विपक्षी टीम को उनके पहले पिंक-बॉल मैच में जीत हासिल करने के लिए बधाई। इस रोचक मामले की पूरे क्रिकेट जगह में खासी चर्चा हो रही है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

