नईदिल्ली,28 मार्च। भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी 15 साल के हो गए हैं। सिर्फ 14 साल की उम्र में ही इस खिलाड़ी ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। अब ये खिलाड़ी सीनियर भारतीय टीम का हिस्सा बनाने के योग्य है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के नियम के तहत किसी भी खिलाड़ी को सीनियर टीम में खेलने के लिए कम से कम 15 साल की उम्र होनी चाहिए। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड वैभव को चुन सकती है।
अंडर-19 विश्व कप में वैभव का प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने 7 मैचों में 62.71 की औसत से 439 रन बनाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 169.49 की रही थी। उनके बल्ले से 1 शतक के अलावा 3 अर्धशतक भी निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 175 रन रहा था जो फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ आया। उन्होंने 30 छक्के लगाए। वह अंडर-19 विश्व कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बने थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
वैभव गेंदों के लिहाज से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बन हैं। उन्होंने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए युसूफ पठान का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा था। युसूफ ने 37 गेंदों में (आरआर बनाम एमआई, 2010) शतक जड़ा था। वैभव ने 35 गेंदों में शतक जड़ा था। उनसे आगे सिर्फ क्रिस गेल है। उन्होंने आईपीएल 2013 के दौरान (बनाम पुणे वारियर्स) के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में शतक लगाया था।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

