Author: tarun sardar

रुड़की,11 नवंबर (आरएनएस)। बीएसएम इंटर कॉलेज के छात्रों ने मंगलवार को उत्तराखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली निकाली। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकली। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी जितेश कुमार, विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अमित कपिल, डॉ. अभय ढौंडियाल, विकास गौतम, शैलेंद्र पंत, कमल मिश्रा, प्रमोद शर्मा, नीरज वर्मा, विशाल शर्मा, अजय, सुधांशु, वंश, सूरज अबूजर आदि मौजूद रहे।

Read More

रुड़की,11 नवंबर (आरएनएस)। गंगनहर पटरी पर चार बदमाशों ने सोमवार की देर रात को एक युवक के साथ मारपीट कर लैपटॉप, मोबाइल फोन, नगदी और अन्य जरूरी दस्तावेज लूट लिए थे। घटना में शामिल पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने लूटा गया सामान बरामद कर लिया है। दो बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ लूटपाट का केस दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है। आरोपियों के दो साथियों की तलाश…

Read More

रुड़की,11 नवंबर (आरएनएस)। गन्ना कोल्हूओं में विद्युत विभाग द्वारा बिजली बिल बढ़ाने से संबंधित प्रस्ताव का किसानों ने विरोध किया। किसानों ने बिजली बिल बढ़ाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। मंगलवार को कस्बा में किसानों ने बैठक करते हुए आंदोलन करने का निर्णय लिया। बैठक में इलियास अहमद, बाबूराम, मांगेराम, मुंतजिर अहमद, इरशाद अहमद, नसीम, दिलशाद, बालू, निशु कुमार, महफूज, अश्वनी कुमार, धर्मपाल सिंह, अरशद अहमद, सुलेमान मलिक, पप्पू, राजपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Read More

रुड़की,11 नवंबर (आरएनएस)। थाना क्षेत्र के किशनपुर जमालपुर गांव में सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है घायल पक्ष में से इस्माइल निवासी किशनपुर जमालपुर ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में इस्माइल ने आरोप लगाया कि जाकिर, फैय्याज, जुल्फकार, कुर्बान, उस्मान, वसीम, नसीम, सलमान, आस मोहम्मद और दोस्त मोहम्मद ने मिलकर उनपर हमला किया है। पुलिस ने पीडि़त पक्ष की तहरीर के आधार…

Read More

रुड़की,11 नवंबर (आरएनएस)। लोकतांत्रिक जन मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मूल निवास एवं स्थाई निवास प्रमाण पत्र से संबंधित नीति पर स्पष्टीकरण की मांग राष्ट्रपति से की है। इस संबंध में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट के माध्यम से उन्होंने मंगलवार को ज्ञापन भेजा है। इसके साथ ही आरक्षण नीति में क्षेत्रीय असमानता का निराकरण एवं क्षेत्रवाद की प्रवृत्ति पर रोक की मांग की। मोर्चा के संयोजक सुभाष सैनी ने यह जानकारी दी।

Read More

रुड़की,11 नवंबर (आरएनएस)। रुड़की इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में मंगलवार को वीर माधो सिंह भण्डारी यूटीयू क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें टीएचडीसी कॉलेज टिहरी ने बिरला इंस्टीट्यूट की टीम को हराकर जीत हासिल की। पुहाना स्थित रुड़की इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में वीर माधो सिंह भंडारी यूटीयू क्रिकेट टुर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। मैनेजमेंट ट्रस्टी नमन बंसल व यश अग्रवाल, महानिदेश डॉ. एमजे निगम, निदेशक प्रो. पराग जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। मैच में बिरला इंस्टीट्यूट भीमताल व टीएचडीसी कॉलेज टिहरी के बीच हुई। जिसमें 10 ओवर में बिरला इंस्टीट्यूट भीमताल ने…

Read More

रुड़की,11 नवंबर (आरएनएस)। खानपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में उसने बताया कि पिछले दिनों वह अपने घर का बिजली के बिल जमा कराने ऊर्जा निगम के लक्सर कार्यालय गई थी। वापसी में गांव के एक युवक ने उसको अपने संग बाइक पर बिठा लिया। आरोप है कि रास्ते में वह उसे एक रेस्टोरेंट में ले गया, जहां उसने नशीला पदार्थ मिला नींबू पानी पिलाकर उसे बेहोश कर दिया। बेहोशी की हालत में ही युवक उसे होटल के कमरे में…

Read More

रुड़की,11 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति की ओर से मंगलवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। राज्य आंदोलनकारियों ने कहा कि अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर एक सप्ताह बाद आमरण अनशन करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेट द्वारा कार्रवाई करने और वंचित आंदोलनकारियों की सूची सरकार को उपलब्ध करने के आश्वासन के बाद एक माह के लिए आमरण अनशन स्थगित कर दिया गया है। रुड़की के प्रथम राज्य आंदोलनकारी हर्ष प्रकाश काला ने कहा कि वर्ष 1950 से पहले उत्तराखंड…

Read More

– मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा – सचिन उत्तराखंड की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत देहरादून,11 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में आज मई 2025 में माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले 16 वर्षीय बालक सचिन कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने सचिन कुमार को उनके इस अद्भुत और साहसिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इतनी कम उम्र में एवरेस्ट जैसी विश्व की सबसे ऊँची चोटी को फतह करना साहस, दृढ़ निश्चय और परिश्रम का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सचिन कुमार ने न केवल अपने…

Read More

– मुख्यमंत्री ने स्नेह राणा को दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देहरादून,11 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की सदस्य एवं उत्तराखंड की गौरव, क्रिकेटर स्नेह राणा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री धामी ने स्नेह राणा को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे देश और उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि स्नेह राणा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और संघर्षशीलता…

Read More