Login
What's Hot
Author: tarun sardar
देहरादून,11 नवंबर (आरएनएस)। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में कानपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रमेश अवस्थी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सांसद रमेश अवस्थी का शॉल ओढ़ाकर एवं पौधा भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। भेंट वार्ता के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों के मध्य विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
– सरकार को चेतावनी, तत्काल कर्मचारियों की मांगें मन नियमितीकरण की योजना घोषित करे सरकार – समान कार्य के लिए समान वेतन इसी महीने से लागू हो: सूर्यकांत धस्माना देहरादून,11 नवंबर (आरएनएस)। सात साल पहले माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल ने समान काम के लिए समान वेतन व चरणबद्ध नियमित करने के आदेश दिए 2018 में लेकिन सरकार उच्चतम न्यायालय चली गई एक साल से ज्यादा समय हो गया उच्चतम न्यायालय ने भी वही कहा जो हाई कोर्ट ने कहा फिर भी सरकार अपनी हठधर्मिता दिखा रही इसलिए अबकी बार लड़ाई निर्णायक होनी चाहिए और इस लड़ाई में आश्वाशन नहीं निर्णय…
हल्द्वानी,11 नवंबर (आरएनएस)। लाइन मेंटेनेस के लिए रानीबाग और गौलापार बिजलीघरों से ऊर्जा निगम की कटौती मंगलवार को भी जारी रही। सुबह से छह घंटे बिजली की आपूर्ति बंद रहने लोगों को बिजली के साथ ही पानी का संकट भी झेलना पड़ा। मंगलवार को रानीबाग और गौलापार बिजलीघर से सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक सप्लाई बंद रही। सुबह से बिजली नहीं होने से पेयजल के ट्यूबेल भी छह घंटे तक नहीं चल सके। इससे घरों तक पीने का पानी भी नहीं पहुंच सका। ऊर्जा निगम ने ईई प्रदीप कुमार ने बताया कि लाइन मेंटेनेंस कार्य किए जाने…
हल्द्वानी,11 नवंबर (आरएनएस)। ओखलकांडा के ग्रामीणों ने मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख के डी रुवाली के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर शिक्षकों की कमी झेल रहे विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की। ब्लॉक प्रमुख के डी रुवाली ने कहा ओखलकांडा ब्लॉक के कैड़ा गांव में हाईस्कूल का उच्चीकरण किया जाए। कहा कि शिक्षकों के नहीं होने से छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देने में पूर्व ग्राम प्रधान मदन नौलिया, जीतू जोशी, मुकेश, खीम सिंह आदि मौजूद रहे।
हल्द्वानी,11 नवंबर (आरएनएस)। तल्ली हल्द्वानी वार्ड 58 के पार्षद मनोज जोशी ने मंगलवार को जिलाधिकारी को वार्ड की समस्याएं बताईं। डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि क्षेत्र में सड़क, गुल और पेयजल कनेक्शन के हालात बदहाल बने हुए हैं। कहा की विभागों से समस्या के समाधान की मांग के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां कृपाल मेहरा, सूरज जोशी मौजूद रहे।
हल्द्वानी,11 नवंबर (आरएनएस)। काठगोदाम क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने दो लोगों के पास से 1.133 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ.मंजूनाथ टीसी ने बहुद्देशीय भवन में पत्रकार वार्ता कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते सोमवार को एसओजी और काठगोदाम पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान कालटैक्स नहर कवरिंग रोड, राजू सर्विस सेंटर के पास से सोनू साहू निवासी साहू धर्मशाला, इंद्रानगर वनभूलपुरा, कैलाश चंद्र निवासी पिनरा छोटा कैलाश के पास से 1.133 किलो ग्राम चरस बरामद…
हल्द्वानी,11 नवंबर (आरएनएस)। लंबे समय से सड़क की मांग करते आ रहे ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला विकास अधिकारी के माध्यम से सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। ओखल कांडा ब्लॉक की ग्राम सभा गलनी और अन्य गांव मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर हैं। सामाजिक कार्यकर्ता भूपाल बरगली ने बताया कि वर्ष 2023 में सड़क सुविधा के नाम पर राज्य योजना के तहत राज्य मार्ग संख्या 64 मोटर मार्ग के किलोमीटर 81 से ग्राम पंचायत गलनी के ढाई किलोमीटर मोटर मार्ग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग अस्थाई खंड द्वारा एस्टीमेट तैयार कर भेजा गया था। लेकिन भेजे…
हल्द्वानी,11 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड की त्रिस्तरीय पंचायतों में लंबे समय से खाली पड़ी ग्राम पंचायत सदस्य की सीटों को भरने की प्रक्रिया तेज हो गई है। अधिसूचना जारी होने के बाद नैनीताल जिले में उपचुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। नैनीताल जिले में 20 नवंबर को ग्राम पंचायत सदस्य (वार्ड मेंबर) की 2268 सीटों पर मतदान होगा। इसके बाद जिले के 330 विजयी प्रधानों को भी आखिरकार कुर्सी मिल सकेगी। अब तक इन प्रधानों का शपथ ग्रहण इस कारण अटका था कि उनकी पंचायतों में नियमानुसार वार्ड सदस्य नहीं चुने गए थे। नैनीताल जिले के डीपीआरओ सुरेश बेनी के अनुसार,…
