हल्द्वानी,11 नवंबर (आरएनएस)। लाइन मेंटेनेस के लिए रानीबाग और गौलापार बिजलीघरों से ऊर्जा निगम की कटौती मंगलवार को भी जारी रही। सुबह से छह घंटे बिजली की आपूर्ति बंद रहने लोगों को बिजली के साथ ही पानी का संकट भी झेलना पड़ा। मंगलवार को रानीबाग और गौलापार बिजलीघर से सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक सप्लाई बंद रही। सुबह से बिजली नहीं होने से पेयजल के ट्यूबेल भी छह घंटे तक नहीं चल सके। इससे घरों तक पीने का पानी भी नहीं पहुंच सका। ऊर्जा निगम ने ईई प्रदीप कुमार ने बताया कि लाइन मेंटेनेंस कार्य किए जाने से आपूर्ति बाधित रही। काम पूरा होते ही सप्लाई शुरू कर दी गई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

