Login
Author: tarun sardar
हल्द्वानी,11 नवंबर (आरएनएस)। नगर निगम के वार्डों में नई पेयजल लाइनों का परीक्षण शुरू हो गया है। मंगलवार को वार्ड 43 छड़ायल में पेयजल आपूर्ति का सफल परीक्षण किया गया। अब नई पेयजल लाइन से सप्लाई शुरू होने से सत्या विहार क्षेत्र में एक हजार उपभोक्ताओं को जरूरत के अनुसार पानी मिल सकेगा। इसके लिए यूयूएसडीए ने यहां 4.5 किमी में लाइनों का नया नेटवर्क बिछाया है।
हल्द्वानी,11 नवंबर (आरएनएस)। बागजाला में मालिकाना हक, राजस्व गांव बनाने और निर्माण कार्यों पर लगी रोक हटाने समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों का धरना 86वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को ग्रामीणों ने कहा कि जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है उनका धरना जारी रहेगा। धरने में आनन्द सिंह नेगी, हरी गिरी, भगवती गोस्वामी, दौलत सिंह, वेद प्रकाश, हामिद, मीना भट्ट, हेमा देवी, दुर्गा देवी, आशा देवी, चंदन सिंह मटियाली, वैजयंती, सुनीता देवी, शोभा, दिनेश चंद्र, दीवान सिंह बरगली, भोला सिंह, हेमलता, नसीम अहमद, प्रेम सिंह नयाल, नसीम प्रधान आदि मौजूद रहे।
हल्द्वानी,11 नवंबर (आरएनएस)। शहर के मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने विशेष समुदाय के युवक पर उसकी 19 वर्षीय बेटी को भगाकर ले जाने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अब आरोपी युवक को युवती सहित नौ दिन बाद नैनीताल से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। मल्लीताल निवासी महिला ने दो नवंबर को कोतवाली में तहरीर देकर कहा था कि उनकी 19 वर्षीय बेटी घर से लापता है। बेटी लंबे समय से रामपुर स्वार निवासी एक विशेष समुदाय के युवक के संपर्क में थी, जो बहला-फुसलाकर उसे भगा ले गया। महिला…
हल्द्वानी,11 नवंबर (आरएनएस)। सौहार्द जन सेवा समिति ने मंगलवार को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन स्थापित की। संस्था अध्यक्ष विद्या महतोलिया ने बताया कि बालिकाओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह मशीन लगाई गई है। इस मशीन में पांच रुपये का सिक्का डालकर एक पैड प्राप्त किया जा सकता है। संस्था ने बालिकाओं को पैड वितरित भी किए। कॉलेज की प्रधानाचार्या रश्मि राज खेड़ा ने संस्था का धन्यवाद किया। संस्था के संरक्षक पीसी पंत, संरक्षक नीरजा बोरा, उपाध्यक्ष तनुजा पांडे, सचिव विद्या जोशी, संयुक्त सचिव…
हल्द्वानी,11 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विद्या शाखा की ओर से मंगलवार को ओपन रिसर्च डेटा एंड फ्री सॉफ्टवेयर टूल्स विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें ओपन डेटा की अवधारणा, उसके उपयोग और मुक्त स्रोत सॉफ्टवेयरों पर चर्चा की गई। मुख्य व्याख्यान डॉ. मोहित गर्ग सेंट्रल लाइब्रेरी, आईआईटी दिल्ली ने दिया। उन्होंने ओपन रिसर्च डेटा के प्रकार, फॉर्मेट, मशीन रीडेबल डेटा, डेटा क्वालिटी कंट्रोल, मिसिंग डेटा, ओपन एक्सेस, उपलब्धता, पुन: उपयोग और ओपन डेटा के पांच सितारा मॉडल पर चर्चा की। प्रीति शर्मा, मनोज कुमार, डॉ. राकेश पंत, मनोज कुमार पांडे, डॉ. गौरी नेगी,…
हल्द्वानी,11 नवंबर (आरएनएस)। राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग ने मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र हरिपुर शिवदत्त, मोटाहल्दू में ‘वन हेल्थÓ विषय पर जन-जागरूकता रैली निकाली। इसका मुख्य उद्देश्य मानव, पशु और पर्यावरण के स्वास्थ्य के बीच गहरा पारस्परिक संबंध स्थापित करते हुए समग्र स्वास्थ्य की अवधारणा को बढ़ावा देना था। रैली में प्रतिभागियों ने पोस्टर, स्लोगन और नारों के माध्यम से स्थानीय लोगों को ‘वन हेल्थÓ दृष्टिकोणसे अवगत कराया। लोगों को बताया गया कि इस दृष्टिकोण से संक्रामक रोगों की रोकथाम के साथ-साथ स्वस्थ समुदाय और स्वच्छ पर्यावरण की स्थापना संभव है। कार्यक्रम में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की…
हल्द्वानी,11 नवंबर (आरएनएस)। विधायक राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को धारी ब्लॉक के सुपी, लेटीबुगा, कसियालेख, मझेड़ा, गजार सहित अन्य गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। शिविर में मौजूद ग्रामीणों ने सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली आदि समस्याओं को उठाया। जिसपर विधायक राम सिंह कैड़ा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। विधायक कैड़ा ने जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों को जल जीवन मिशन योजना के तहत चल रहे पेयजल लाइनों का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा करने को कहा। वहीं पीएमजीएसवाई विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त…
विकासनगर,11 नवंबर (आरएनएस)। घर से दुकान पर सामान लेने गई नाबालिग तीन दिन से लापता है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए टीम का गठन किया गया है। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी आठ नवंबर को दोपहर दो बजे घर से दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी। लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी। आसपास के रिश्तेदार, दोस्तों आदि के यहां पता किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पा रहा…
विकासनगर,11 नवंबर (आरएनएस)। उपनल संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के कार्य बहिष्कार के कारण दूसरे दिन मंगलवार को भी उप जिला चिकित्सालय में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पंजीकरण काउंटर पर पर्चा बनाने के लिए एक घंटे तक कतार में खड़ा रहना पड़ा। यही हाल दवा काउंटर का भी रहा। दवाई लेने के लिए मरीजों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हड़ताल के कारण ओपीडी से लेकर इंडोर वार्ड, ओटी, जच्चा बच्चा वार्ड तक की व्यवस्थाएं प्रभावित रहीं। हालांकि अभी तक पहले से निर्धारित आप्रेशन हो रहे हैं, लेकिन अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि हड़ताल के लंबे समय तक चलने…
विकासनगर,11 नवंबर (आरएनएस)। मलूकावाला क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा नौकर को काम से निकालना महंगा पड़ गया। आरोप है कि नाराज नौकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट की। घटना के दौरान आरोपियों ने सोने की चेन, पत्नी का मंगलसूत्र और घर में रखे पांच लाख रुपये भी लूट लिए। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अशोक सिंह पुत्र स्व. ज्ञान सिंह, निवासी मलूकावाला निकट पेट्रोल पंप ने तहरीर देकर बताया कि 16 सितंबर को रात लगभग साढ़े सात बजे…
