हल्द्वानी,11 नवंबर (आरएनएस)। विधायक राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को धारी ब्लॉक के सुपी, लेटीबुगा, कसियालेख, मझेड़ा, गजार सहित अन्य गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। शिविर में मौजूद ग्रामीणों ने सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली आदि समस्याओं को उठाया। जिसपर विधायक राम सिंह कैड़ा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। विधायक कैड़ा ने जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों को जल जीवन मिशन योजना के तहत चल रहे पेयजल लाइनों का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा करने को कहा। वहीं पीएमजीएसवाई विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को जल्द सही करने को कहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

