विकासनगर,11 नवंबर (आरएनएस)। घर से दुकान पर सामान लेने गई नाबालिग तीन दिन से लापता है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए टीम का गठन किया गया है। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी आठ नवंबर को दोपहर दो बजे घर से दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी। लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी। आसपास के रिश्तेदार, दोस्तों आदि के यहां पता किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के बाद गुमशुदगी दर्ज कर नाबालिग की खोजबीन शुरू कर दी है। इसके लिए टीम का गठन किया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

