Author: tarun sardar
ऋषिकेश,10 नवंबर (आरएनएस)। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सोमवार को एयर इंडिया की मुंबई से आने वाली एक फ्लाइट 50 मिनट देरी से पहुंची। जौलीग्रांट एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, मुंबई से देहरादून आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट जो दोपहर 2:20 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचती है वह सोमवार को 3:10 पर पहुंची। फ्लाइट करीब 50 मिनट की देरी से पहुंची है। मुंबई से ही विमान ने देरी से उड़ान भरी है।
ऋषिकेश,10 नवंबर (आरएनएस)। अठूरवाला में बाइक सवार ने मंगलसूत्र लूटने के लिए महिला के गले पर झपट्टा मार लिया। छीना-झपटी में सोने की चेन तो महिला के गले में ही फंस गई, लेकिन पेंडल लेकर वह फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से आसपास के लोग अचंभित हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की पहचान के लिए घटना स्थल के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। कोतवाली पुलिस के मुताबिक, मनेंद्र सिंह गुसाईं निवासी ग्राम मोलधार, अठूरवाला, डोईवाला ने तहरीर दी। बताया कि उनकी मां चंद्रकाला गुसाईं सोमवार को दोपहर डेढ़ बजे…
ऋषिकेश,10 नवंबर (आरएनएस)। श्रीसत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल ने अपना तीसरा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही। अतिथियों ने हॉस्पिटल की निशुल्क सेवा की सराहना की। सोमवार को रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल के तीसरी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हरिद्वार जिला प्रचारक राजेश व देव संस्कृति विश्वविद्यालय के अपर सचिव उमाकांत ने दीप जलाकर किया। उन्होंने अस्पताल की निशुल्क सेवा की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड में सत्य साईं संजीवनी अस्पताल की सेवाएं उत्तराखंड के लोगों के लिए वरदान साबित…
ऋषिकेश,10 नवंबर (आरएनएस)। ब्रह्मपुरी स्थित श्रीराम तपस्थली आश्रम के पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी दयाराम दास महाराज का 72वां जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान उत्तराखंड और आसपास के राज्यों से साधु-संत व श्रद्धालु भी शामिल हुए। उन्होंने गंगा स्वच्छता का संकल्प दोहराते हुए स्वामी दयाराम की निगरानी में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार को कार्य करने की शपथ भी ली। सोमवार को आश्रम में आयोजित उत्सव में पूजा-अर्चना की गई। नौ दिवसीय श्रीराम कथा का भी समापन किया गया। महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद महाराज ने कहा कि राममंदिर आंदोलन में स्वामी दयाराम महाराज की महत्वपूर्ण भूमिका थी। उन्होंने रामभक्तों को एकत्र कर उनमें अलख…
ऋषिकेश,10 नवंबर (आरएनएस)। लक्ष्मणझूला कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। इसके लिए बुजुर्गों के नाम की सूची भी तैयार की जा रही है, जिससे वह लगातार वरिष्ठ नागरिकों के संपर्क में रह सकें। थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों का ख्याल रखने के लिए थाना स्तर पर पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है। टीम में शामिल पुलिस कार्मिक समय-समय पर एकल और वरिष्ठ नागरिकों के घर जाकर उनका हाल जानेंगे। उन्हें हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। टीम एसआई राजेश सेमवाल, लक्ष्मण सिंह कुंवार, सुरेंद्र…
ऋषिकेश,10 नवंबर (आरएनएस)। ओमकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज वॉलीबॉल और टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता हुई। वॉलीबॉल के पुरुष वर्ग में एचएम कॉलेज देहरादून और महिला वर्ग में ओआईएमटी चैंपियन बना। जबकि, टग ऑफ वार स्पर्धा के पुरुष और महिला वर्ग में तुलाज कॉलेज चैंपियन बना। सोमवार को मुनिकीरेती स्थित ओआईएमटी में वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज वॉलीबॉल और टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता हुई। जिसका शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. विकास गैरोला ने दीप जलाकर किया। उन्होंने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की मेहनत, लगन एवं खेल भावना की सराहना करते…
ऋषिकेश,10 नवंबर (आरएनएस)। जंगल से सटे आबादी वाले क्षेत्रों में वन्य जीवों की धमक से लोग चिंतित हैं। इन दिनों चकजोगीवाला क्षेत्र में गुलदार की लगातार चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। जंगल से सटे इस क्षेत्र में शाम ढलते ही गुलदार नजर आ रहा है। रविवार देर शाम एक गुलदार चकजोगीवाला में सड़क पर निकल आया। जिसकी तस्वीरें पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि रोजाना शाम होते ही वे घरों में कैद होने को मजबूर…
ऋषिकेश,10 नवंबर (आरएनएस)। मुनिकीरेती स्थित खारास्रोत में अंग्रेजी शराब की दुकान के संचालक ने कर्मचारियों के साथ अभद्रता का आरोप लगाया है। शिकायत में उन्होंने दुकान में आगजनी की धमकी देने समेत कई अन्य आरोप भी लगाए हैं। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात की पहचान के प्रयास में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, दुकान संचालक अरविंद रणावत ने तहरीर देकर बताया कि वह नियमानुसार वर्ष 2017-18 से मुनिकीरेती में शराब की दुकान का संचालन कर रहे हैं, जिसकी एवज में प्रतिवर्ष लगभग 25 करोड़ रुपये का राजस्व सरकार को देते हैं।…
ऋषिकेश,10 नवंबर (आरएनएस)। ऋषिकेश क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला और एक युवक की मौत हो गई। स्कूटी सवार महिला को आठ नवंबर को रोडवेज बस चालक ने टक्कर मारी थी। जबकि, बीती रविवार देर रात बाइक डिवाइडर से टकराने से युवक की मौत हो गई। ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के मुताबिक, संदीप सिंह रावत निवासी ग्राम जयकोट, गजा, टिहरी ने शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि आठ नवंबर सुबह नौ बजे उनकी 34 वर्षीय बहन प्रभा पत्नी राजवीर गुसाईं निवासी गढ़ी मयचक, श्यामपुर स्कूटी से जौलीग्रांट के निजी अस्पताल में भर्ती सास को देखने के लिए जा…
ऋषिकेश,10 नवंबर (आरएनएस)। डोईवाला चीनी मिल में 12 नवंबर को हवन के साथ पेराई सत्र 2025-26 का शुभारंभ किया जाएगा। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन के उपरांत शुभ मुहूर्त में बॉयलर में पहली आंच डालकर नए सत्र की शुरुआत होगी। डोईवाला चीनी मिल के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि पेराई सत्र की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इस बार मिल एक नई ऊर्जा के साथ सत्र में उतरने जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि इस बार डोईवाला शुगर कंपनी उत्तराखंड की सबसे अनुशासित और कुशल इकाई के रूप में अपनी…
