ऋषिकेश,10 नवंबर (आरएनएस)। ओमकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज वॉलीबॉल और टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता हुई। वॉलीबॉल के पुरुष वर्ग में एचएम कॉलेज देहरादून और महिला वर्ग में ओआईएमटी चैंपियन बना। जबकि, टग ऑफ वार स्पर्धा के पुरुष और महिला वर्ग में तुलाज कॉलेज चैंपियन बना। सोमवार को मुनिकीरेती स्थित ओआईएमटी में वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज वॉलीबॉल और टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता हुई। जिसका शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. विकास गैरोला ने दीप जलाकर किया। उन्होंने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की मेहनत, लगन एवं खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का प्रतीक हैं। हमारे विद्यार्थियों ने जिस समर्पण और जोश के साथ प्रदर्शन किया है, वह वास्तव में प्रेरणादायक है। ओआईएमटी सदैव अपने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 8 तथा महिला वर्ग की 7 टीमों ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला होटल मैनेजमेंट कॉलेज देहरादून और एफओटी देहरादून के बीच हुआ, जिसमें एचएम कॉलेज ने एफओटी को 25-19, 25-21 से हराया और विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। महिला वर्ग का फाइनल मैच ओआईएमटी ऋषिकेश और पौड़ी की टीम के बीच खेला गया। जिसमें ओआईएमटी ने 25-20, 23-25, 25-21 से मुलाकबा जीता। वहीं, टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के फाइनल में तुलाज ने बीटीकेआईटी द्वाराहाट को 2-0 और महिला वर्ग में तुलाज ने एफओटी देहरादून को हराया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि एसबीएम इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मौके पर विकास चौहान, सनील रावत, प्रमोद उनियाल, संदीप रावत, सुखदेव बडोनी आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

