ऋषिकेश,10 नवंबर (आरएनएस)। श्रीसत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल ने अपना तीसरा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही। अतिथियों ने हॉस्पिटल की निशुल्क सेवा की सराहना की। सोमवार को रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल के तीसरी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हरिद्वार जिला प्रचारक राजेश व देव संस्कृति विश्वविद्यालय के अपर सचिव उमाकांत ने दीप जलाकर किया। उन्होंने अस्पताल की निशुल्क सेवा की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड में सत्य साईं संजीवनी अस्पताल की सेवाएं उत्तराखंड के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल की सहयोग के लिए सक्षम लोगों व संस्थाओं को भी आगे आकर अपना योगदान देने की आवश्यकता है। अस्पताल की मुख्य चिकित्सक डॉ. प्रणति दास ने बताया कि विगत तीन वर्षों में अस्पताल में 2000 से अधिक स्वस्थ शिशु जन्म ले चुके हैं। यह हॉस्पिटल के लिए गर्व की बात है। अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने विभिन्न भाषाओं में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में ऋषिकेश के मेयर शंभू पासवान डॉ संजय दास, अश्विनी शर्मा, सुभाष चंचल ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम संचालन डॉ रजनी सिंह ने किया। मौके पर डॉ. सूरज सिंह, डॉ. इंदु शर्मा, डॉ. ज्योति, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, कुलदीप सिंह नेगी, ग्राम गोहरीमाफी देवेंद्र सेमवाल, एचआर ऋतु थपलियाल, डॉ. निहारिका सिंह, ऋतु नेगी, डॉ. सुरभि, डॉ. आकृति थपलियाल, उषा रतूड़ी, कंचन, सोनम, पूजा आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

