Author: tarun sardar
हरिशंकर व्यास हां, 15 अगस्त 1947 से अब तक का भारत रिकॉर्ड खंगाल डालिए। वैश्विक मंच में भारत को इतना जलील, हिंदुओं को इतनी गालियां पहले कभी नहीं मिलीं, जितना मई 2025 से शुरू सिलसिला है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके समर्थकों ने मानों ठान ली हो। इस सप्ताह गजब ही हुआ। ट्रंप ने दक्षिण कोरिया में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) के कॉरपोरेट जमावड़े में प्रधानमंत्री मोदी की नकल की। कहा, मोदी बहुत खूबसूरत इंसान हैं, पर किलर हैं, बहुत टफ हैं। फिर आवाज़ बदलकर मोदी लहजे में बोले नो, नो, वी मस्ट फाइट! और सभागार हंसी से…
अजीत द्विवेदी जब से जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क के मेयर का चुनाव जीते हैं तब से अमेरिका से ज्यादा उनकी चर्चा भारत में हो रही है। भारत का राइट विंग इकोसिस्टम पूरी गंभीरता से और कुछ स्वतंत्र विश्लेषक मजाकिया अंदाज में बता रहे हैं कि आखिर ममदानी भी मुफ्त की रेवड़ी का वादा करके चुनाव जीत गए। उनका कहना है कि भारत और न्यूयॉर्क के लोगों में कुछ ज्यादा फर्क नहीं है। दूसरी ओर एक मुस्लिम महिला इन्फ्लूयएंसर इस बात से नाराज हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममदानी को उनकी जीत पर बधाई नहीं दी। सो, चाहे जिस कारण से…
शिवप्रकाश ब्रिटिश हुकूमत द्वारा अपने जल, जंगल, ज़मीन, जनजाति पहचान एवं स्वतंत्रता पर संकट देखकर उसके रक्षण के लिए शोषणवादी अंग्रेजी सत्ता के विरोध में उलगुलान आंदोलन करने वाले धरती आबा की उपाधि से विभूषित भगवान बिरसा मुंडा की यह 150 वी जयंती का वर्ष है । उनका जन्म 15 नवम्बर 1875 को अलिहातू ग्राम जनपद राँची में हुआ था। अंग्रेजों के खिलाफ़ सशस्त्र विद्रोह करने के कारण वह गिरफ्तार हुए एवं जेल में ही 9 जून 1900 को उनका बलिदान हो गया । उनकी संघर्षमय स्मृति को चिरस्थायी रूप देने एवं उनसे युवा पीढ़ी प्रेरणा प्राप्त कर सके, इसके…
छोटे परदे पर आज दूरदर्शन 7.00 समाचार 7.15 मूक-बधिरों के लिए समाचार 7.30 आज सवेरे 8.30 नई दृष्टि नई राह 0.00 सुनो कहानी 10.30 गली गली सिम सिम 11.00 मंथन दोपहर 12.00 मुआवजा मदद या अभिशाप 12.30 शमा 1.00 मंगलसूत्र एक मर्यादा 1.30 अंखड सौभाग्यवती भव 2.00 कलेक्टर बाबु 2.30 नई शोच 3.00 जिंदगी एक भंवर 3.30 स्त्री तेरी कहानी… धारावाहिक सायं 4.00 प्रादेशिक प्रसारण राष्ट्रीय नेटवर्क 4.30 भक्ति संगित 8.00 द न्यूज 8.05 पार्लियामेंट न्यूज 8.30 जननी 9.00 पहचान अस्तित्व की तलाश 9.30 यहां के हम सिकंदर 10.00 कानाफूसी धारावाहिक 10.30 इम्तिहान 11.00 रंगोली11.30 नृत्य का राष्ट्रीय कार्यक्रम। डिस्कवरी…
रुद्रपुर,14 नवंबर (आरएनएस)। आवास विकास क्षेत्र में मंगलवार शाम शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे एक युवक को पुलिस ने मौके पर ही में गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, चौकी प्रभारी आवास विकास अपनी टीम के साथ गश्त के दौरान रविन्द्रनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के पास पहुंचे। जहां ठेली लगाने वाला एक व्यक्ति जोर-जोर से गाली-गलौज कर राहगीरों को धमका रहा था। स्थानीय लोगों और पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद वह अनियंत्रित आचरण करता रहा। युवक की पहचान सोनू माहेश्वरी निवासी आवास विकास मूल निवासी कासगंज के रूप में हुई।
रुद्रपुर,14 नवंबर (आरएनएस)। सितारगंज के प्रह्लाद पल्सिया में ध्वस्तीकरण की जद में आए परिवारों ने कहा कि उन्हें उजाडऩे से पहले पट्टा देकर अन्यत्र बसाया जाए। तब तक वह नहीं हटेंगे। प्रभावित परिवार अपने समर्थकों के साथ रात भर धरने में बैठे रहे। यहां कांग्रेस समेत विभिन्न संगठनों के लोग भी रात भर धरनास्थल पर जमे रहे। प्रह्लाद पल्सिया में राजस्व विभाग ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क और फिश मार्केट बनाने के लिए साल 2022 में करीब 40 एकड़ जमीन मत्स्य विभाग को हस्तांतरित किया था। गुरुवार को मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक…
रुद्रपुर,14 नवंबर (आरएनएस)। बिहार चुनाव में एनडीए गठबंधन की प्रचंड जीत पर शुक्रवार को गदरपुर भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया गया। भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने सभी को ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। कार्यकर्ताओं के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया और पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की गई। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर सत्य और विकास के पक्ष में अपना स्पष्ट मत दिया है। उन्होंने कहा कि बिहारवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए एनडीए गठबंधन को भारी बहुमत से जिताया है। जश्न के दौरान सुखीजा ने खुद ढोल की…
रुद्रपुर,14 नवंबर (आरएनएस)। ऊर्जा निगम ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए टीम तीन घरों से बिजली चोरी पकड़ी। गुरुवार को ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी दिनेश चंद्र गुरुरानी की अगुवाई में टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान ग्राम मेहराया में फरहाना खान पुत्री अय्यूब खान, ग्राम मलपुरा में मो. हाशिम पुत्र अब्दुल रहमान और मो. आरिफ पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी निकट नूरी मस्जिद किच्छा के परिसर में बिजली चोरी पकड़ी। ऊर्जा निगम की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया। ऊर्जा निगम की टीम में सहायक अभियंता सतर्कता अमित चन्द्र आर्या,…
रुद्रपुर,14 नवंबर (आरएनएस)। गुंडा एक्ट के एक और आरोपी को पुलिस ने जिला बदर किया है। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन/नजूल) ने हरजीत सिंह उर्फ भाऊ निवासी वार्ड जगतपुरा आवास विकास के खिलाफ गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आठ अक्तूबर को उसे जिले की सीमा से बाहर निष्कासित करने का आदेश पारित किया था। गुरुवार को न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने हरजीत को बंधपत्र भरवाकर जनपद सीमा से बाहर भेज दिया। आदेश के अनुसार, जिला बदर व्यक्ति अब ऊधमसिंह नगर जिले में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
रुद्रपुर,14 नवंबर (आरएनएस)। निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली ने कहा कि पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा को पांच बार विधायक और दो बार मंत्री रहने वाले विधायक तिलक राज बेहड़ के खिलाफ बयानबाजी बंद करनी चाहिए। यदि उन्होंने अपनी झूठी बयानबाजी को बंद नहीं किया तब किच्छा कांग्रेस टीम उन्हें नहीं बख्सेगी। शुक्रवार का पूर्व पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली ने प्रेस वार्ता के दौरान आरोप लगाया कि विधायक बेहड़ के खिलाफ चीमा एक झूठा माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि विधायक की कार्यकुशलता और पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए 25 साल पुराना कांग्रेसी कार्यकर्ता आज भी उनके…
