Author: tarun sardar
हरिद्वार,09 नवंबर (आरएनएस)। सिडकुल स्थित मेट्रो अस्पताल में एक बार फिर विवाद ने तूल पकड़ लिया है। अस्पताल के बिलिंग मैनेजर अनमोल सिंह पुत्र गुरजीत सिंह, निवासी सिडकुल ने एक व्यक्ति पर कार्यालय में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को तहरीर देकर अनमोल सिंह ने बताया कि 27 अक्तूबर को अमित बोरी निवासी सुभाष नगर, रुड़की अस्पताल के सीईओ डॉ. अरशद अहमद के कार्यालय में आया और गवाही बदलने का दबाव बनाने लगा। उन्होंने मना किया तो आरोपी ने धक्का…
हरिद्वार,09 नवंबर (आरएनएस)। सर्वानंद घाट से एक संन्यासी द्वारा हिंदू जागो, घर बेटी अस्तित्व बचाओ यात्रा की शुरुआत की गई। यह यात्रा शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर एवं श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी के शिष्य यति परमात्मानंद गिरी ने आरंभ की। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य हिंदू समाज को जगाना है। अपने शिष्य को आशीर्वाद देने पहुंचे महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि भारत आज गंभीर सांस्कृतिक संकट के दौर से गुजर रहा है। धन और सत्ता की लालसा में सनातन धर्म के मूल्य पीछे छूटते जा रहे हैं। उन्होंने कहा…
हरिद्वार,09 नवंबर (आरएनएस)। कनखल क्षेत्र के गंगनहर सिंहद्वार पर शनिवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई जब कुछ युवकों ने निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से मजदूरों को पीटा और एक को नहर में धक्का दे दिया। गनीमत रही कि साथी मजदूरों ने समय रहते बचा लिया। हेमंत पुत्र सूरजपाल निवासी सहारनपुर ने मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में बताया कि वह अपने साथियों फरमान, बिल्लू और भूरा के साथ ठेकेदार अरुण कुमार गुप्ता के अधीन सीसी ब्लॉक लगाने का कार्य कर रहे थे। दोपहर करीब दो…
हरिद्वार,09 नवंबर (आरएनएस)। कोटद्वार–चिल्लरखाल मार्ग निर्माण की मांग को लेकर कंडी रोड संघर्ष समिति के 13 सदस्यीय दल ने रविवार को देहरादून के लिए चार दिवसीय पैदल यात्रा प्रारंभ की। लालढांग होते हुए दल पहले दिन गैंडीखाता पहुंचा। लालढांग पहुंचने पर आरएस मनराल, कीर्ति मोहन द्विवेदी तथा अन्य ग्रामीणों ने यात्रियों का समर्थन करते हुए जोरदार स्वागत किया। कंडी रोड संघर्ष समिति के सूत्रधार प्रवीण थापा के नेतृत्व में निकली 13 सदस्यीय यह पदयात्रा 12 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास पहुंचेगी, जहां समिति अपनी मुख्य मांग कोटद्वार–चिल्लरखाल मार्ग के शीघ्र निर्माण को जोरदार तरीके से उठाएगी। गौरतलब है कि कंडी रोड…
हरिद्वार,09 नवंबर (आरएनएस)। एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में रविवार को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। संस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी ने सभी को उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष की शुभकांमनाए दी। उत्तराखंड के पारम्परिक लोकनृत्य को उत्तराखण्डी परिधान में कशिश, सोनाक्षी, वंश, दीपक, दिव्यांश, रवि जोशी आदि छात्र/छात्राओं ने प्रस्तुति दी। जिसने सभी का मन मोह लिया। बीकॉम ऑनस की छात्राओं खुशी सिंघल, खुशी थापा, वंशिका, वैष्णवी ने उत्तराखंड संस्कृति पर अपने विचार प्रस्तुत कर लोकनृत्य पेश किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रांगण में नंदा देवी राजजात यात्रा पर झांकी निकाली गयी।…
हरिद्वार,09 नवंबर (आरएनएस)। कोटद्वार–चिल्लरखाल मार्ग निर्माण की मांग को लेकर कंडी रोड संघर्ष समिति के 13 सदस्यीय दल ने रविवार को देहरादून के लिए चार दिवसीय पैदल यात्रा प्रारंभ की। लालढांग होते हुए दल पहले दिन गैंडीखाता पहुंचा। लालढांग पहुंचने पर आरएस मनराल, कीर्ति मोहन द्विवेदी तथा अन्य ग्रामीणों ने यात्रियों का समर्थन करते हुए जोरदार स्वागत किया। कंडी रोड संघर्ष समिति के सूत्रधार प्रवीण थापा के नेतृत्व में निकली 13 सदस्यीय यह पदयात्रा 12 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास पहुंचेगी, जहां समिति अपनी मुख्य मांग कोटद्वार–चिल्लरखाल मार्ग के शीघ्र निर्माण को जोरदार तरीके से उठाएगी। गौरतलब है कि कंडी रोड…
हरिद्वार,09 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य आंदोलन की 25वीं वर्षगांठ पर शनिवार को प्रेमनगर स्थित गंगा घाट पर राज्य आंदोलनकारियों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। सर्वप्रथम शहीदों को नमन करते हुए गंगा में पुष्प, दीप एवं दुग्ध अर्पित किया गया। इसके बाद वरिष्ठ आंदोलनकारियों और मातृशक्ति को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। राज्य आंदोलनकारी राजेश बिंजोला ने कहा कि कुछ राजनीतिज्ञ क्षेत्रवाद को बढ़ावा देकर उत्तराखंड में वेमनस्यता फैला रहे हैं, जो निंदनीय है। जयप्रकाश मालकोटी ने कहा कि सरकार द्वारा आंदोलनकारियों के लिए की गई घोषणाएं छलावा साबित हो रही हैं। जिला अध्यक्ष सूर्यकांत भट्ट ने कहा कि 25 वर्ष…
हरिद्वार,09 नवंबर (आरएनएस)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की उपेक्षा पर गहरा दुख व्यक्त किया है। संगठन के अध्यक्ष चौ. चरण सिंह ने कहा कि राज्य निर्माण आंदोलन और चुनावों में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन रजत जयंती जैसे ऐतिहासिक अवसर पर सरकार ने उन्हें पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को वरिष्ठ नागरिकों के योगदान का सम्मान करते हुए उनके हित में ठोस कदम उठाने चाहिए। इस मौके पर गठन ने मांग की है…
हरिद्वार,09 नवंबर (आरएनएस)। सिंधी समाज ने छत्तीसगढ़ के एक नेता के खिलाफ प्रदर्शन किया। समाज ने आरोप लगाया कि नेता अमित बघेल ने सिंधी समाज के इष्टदेवता झूलेलाल पर अभद्र टिप्पणी की और सिंधियों को पाकिस्तानी बताया। जिसके कारण समाज में भारी रोष है और नेता को गिरफ्तार करने की मांग उठाते हुए नगर कोतवाली में ज्ञापन सौंपा। रविवार को सिंधी समाज ने स्वामी गंगादास के नेतृत्व में शहीद पार्क में बैठक कर छत्तीसगढ़ के नेता पर कार्यवाही की मांग उठाते हुए प्रदर्शन कर नगर कोतवाली को ज्ञापन सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि किसी को भी इष्टदेव झूलेलाल के बारे…
हरिद्वार,09 नवंबर (आरएनएस)। एसएमजेएन पीजी कॉलेज में रविवार को राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर आयोजित समारोह में मुख्य वक्ता इंडियन एकेडमी ऑफ एनवायरमेंटल साइंसेज के अध्यक्ष प्रो. बीडी जोशी ने कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और अस्तित्व के लिए कई पीढिय़ों ने संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि भौगोलिक विषमताओं और सीमित संसाधनों के बीच 25 वर्षों की यह विकास यात्रा अद्भुत और अकल्पनीय रही है। राज्य ने अपनी प्रतिभा का लोहा बार-बार मनवाया है। विशिष्ट अतिथि राज्य आंदोलनकारी विजय भंडारी और रवींद्र भट्ट रहे। विजय भंडारी ने कहा कि हमें मातृभूमि के प्रति समर्पित होकर कार्य…
