हरिद्वार,09 नवंबर (आरएनएस)। एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में रविवार को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। संस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी ने सभी को उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष की शुभकांमनाए दी। उत्तराखंड के पारम्परिक लोकनृत्य को उत्तराखण्डी परिधान में कशिश, सोनाक्षी, वंश, दीपक, दिव्यांश, रवि जोशी आदि छात्र/छात्राओं ने प्रस्तुति दी। जिसने सभी का मन मोह लिया। बीकॉम ऑनस की छात्राओं खुशी सिंघल, खुशी थापा, वंशिका, वैष्णवी ने उत्तराखंड संस्कृति पर अपने विचार प्रस्तुत कर लोकनृत्य पेश किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रांगण में नंदा देवी राजजात यात्रा पर झांकी निकाली गयी। जिसे हर्षित, प्रतीक, खुशी थापा, वंशिका, खुशबु एवं कशिश ने प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने कुमाउनी और गढ़वाल के लोकनृत्य प्रस्तुत कर समां बांधा। कॉलेज की प्राचार्या डा. तृप्ति अग्रवाल ने उत्तराखंड की उपलब्धियों पर अपने विचार रखे और साथ ही रार्ष्टृीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी उमराव सिंह ने उत्तराखंड के शहीदों को याद किया। इस कार्यक्रम में दीपशिखा बोहरा, रितु मोदी, ललित जोशी, रूपा बिश्नाई, अंजली, सुनीति त्यागी, गौरव, अशोक कुमार, डा. पूजा मिश्रा, कुमारप्रीत, वन्दना, रश्मि, अकांक्षा, डा. निधी जोशी, डा. तनु चन्द्रा आदि मौजूद रहे
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

