Login
Author: tarun sardar
राम चरण स्टारर सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाले फिल्म पेड्डी का नया गाना चिकिरी रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. रिलीज़ के सिर्फ 24 घंटे में इस गाने ने धमाल मचा दिया है और हर तरफ इसके ही चर्चे हैं. यह गाना अब तक 46 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है, जो इसे साल के सबसे ज्यादा देखे और पसंद किए जाने वाले गानों में से एक बनाता है. इसका रिस्पॉन्स वाकई जबरदस्त रहा है. जब से पेड्डी फिल्म की घोषणा हुई है, तब से यह लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. इसके अनाउंसमेंट वीडियो…
भारत के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा फिल्म प्रोडक्शन में कदम रखने जा रहे हैं। वह फिल्म गुस्ताख इश्क से प्रोडक्शन में डेब्यू कर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। इस फिल्म में विजय वर्मा और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिकाओं में हैं। गुस्ताख इश्क के निर्माताओं ने फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान कर दिया है। विजय वर्मा की अदाकारी वाली यह फिल्म अब 28 नवंबर, 2025 को रिलीज होगी। पहले यह 21 नवंबर 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। मनीष…
भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) का 56वां संस्करण गोवा में 20 से 28 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा और इसमें 81 देशों की 240 से अधिक फिल्में दिखाई जाएंगी। फिल्म महोत्सव में दिखाई जाने वाली 240 से अधिक फिल्मों में से 13 फिल्में विश्व प्रीमियर, 5 अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर और 44 एशियाई प्रीमियर फिल्में शामिल हैं। अब खबर है कि दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म तन्वी द ग्रेट की स्क्रीनिंग भी इस फिल्म महोत्सव में होने वाली है। खुद फिल्म के निर्देशक और अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी और इसे लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने…
बीते 7 नवंबर सिनेमाघरों में 3 फिल्मों की टक्कर हुई। एक ओर यामी गौतम अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म हक लेकर दर्शकों के बीच हाजिर हुईं तो दूसरी ओर सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म जटाधरा पर्दे पर आई। उधर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की फिल्म द गर्लफ्रेंड ने भी इसी दिन सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाया। बॉक्स ऑफिस पर हुए इस महामुकाबले में पहले दिन यामी की हक ने बाजी मार ली है। आइए जानें किस फिल्म ने कितनी कमाई की। बॉक्स ऑफिस का लेखा-जोखा रखने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, हक ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.65 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस फिल्म…
नईदिल्ली,09 नवंबर। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को तीसरे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ 9 रन से जीत मिली है। इसी के साथ कीवी टीम ने 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 से बढ़त ले ली है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 177/9 का स्कोर बनाया था। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 19.5 ओवर में 168 रन का स्कोर ही बना पाई। ऐसे में आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डाल लेते हैं। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम के लिए डेवोन कॉनवे ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए।…
नईदिल्ली,09 नवंबर। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में कई यादगार पारियां खेली हैं। हर पीढ़ी में कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने अफ्रीकी गेंदबाजों के खिलाफ धैर्य, तकनीक और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाया। इन बल्लेबाजों ने न सिर्फ टीम को ऐतिहासिक जीतें दिलाईं, बल्कि अपना नाम भी सुनहरे अक्षरों में दर्ज कराया। ऐसे में आइए आगामी टेस्ट सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं। इस सूची में पहले स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने साल…
नईदिल्ली, 09 नवंबर। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ कई दिग्गज बल्लेबाजों ने शानदार पारियां खेलीं, लेकिन कुछ खिलाडिय़ों की पारी इतनी बड़ी रही कि उन्होंने क्रिकेट इतिहास में खास जगह बनाई। भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाना कभी आसान नहीं रहा फिर भी इन बल्लेबाजों ने धैर्य और आक्रामकता से भारतीय टीम को खूब परेशान किया। ऐसे में आइए उन बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं जिन्होंने टेस्ट के इतिहास में भारत के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेली। इस सूची में पहले स्थान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या हैं। उन्होंने…
अजीत द्विवेदी पहले कुछ आंकड़ों से ही बात शुरू करते हैं। ऑर्गेनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक कोऑपरेशन एंड डेवलपमेंट यानी ओईसीडी की ओर से सोमवार, तीन नवंबर को इंटरनेशनल माइग्रेशन आउटलुक 2025 जारी किया गया। इसके मुताबिक 2023 में सवा दो लाख भारतीयों ने ओईसीडी समूह के देशों की नागरिकता हासिल की। इस अवधि में पूरी दुनिया से करीब 28 लाख लोगों ने ओईसीडी देशों की नागरिकता ली है, जिसमें अकेले भारत से सवा दो लाख लोग हैं। भारत के बाद दूसरे स्थान पर फिलीपींस है, जिसके एक लाख 32 हजार लोगों ने 2023 में ओईसीडी देशों की नागरिकता हासिल की है।…
हरिशंकर व्यास जैसे शेष भारत में बिहार की एक अलग पहचान है वैसी ही पहचान दुनिया में भारत की है। पचास वर्षों से बिहार बता रहा है कि लोग वहा से भाग रहे हैं। भय के कारण या अवसर और रोजगार की चाह में पलायन! क्या वैसी ही हकीकत भारत की नहीं है? सोचें, पिछले पंद्रह वर्षों से भारतीयों का पलायन क्यों कर है? अमीर, बड़े लोगों में दुबई, सिंगापुर, अमेरिका आदि जगह जाने के पीछे तरह-तरह के भय हैं। चिंताएं हैं। ढेरों हैं ऐसे आंकड़े जो बताते हैं कि उद्यमी-अमीर भारत छोड़ रहे हैं। हाल में सुनने को मिला…
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र भेज कर कहा है कि वे प्राइवेट सुरक्षा एजेंसियों को रिटायर्ड अग्निवीरों की भर्ती के लिए राजी करें। खासकर उन एजेंसियों को, जिनकी सेवाएं सरकारी विभाग, बैंक आदि लेते हैं। नरेंद्र मोदी सरकार ने जब ‘अग्निपथÓ योजना लागू की, तभी ये चेतावनी दी गई थी कि इसके तहत भर्ती अग्निवीर जब रिटायर्ड होंगे, तो भारतीय समाज के लिए वे एक बड़ी चिंता का कारण बनेंगे। सरहदों की हिफाजत में युवा उम्र के चार साल गुजारने के बाद जब बाकी जिंदगी में उन्हें सचमुच के अग्निपथ से गुजरना होगा।…
