Author: tarun sardar
विकासनगर,10 नवंबर (आरएनएस)। इंडियन गोजू रयु स्पोर्ट्स कराटे डू एसोसिएशन की ओर से 9 नवंबर को पारीक भवन, हरिद्वार में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में रक्षते मार्शल आर्ट अकादमी के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण समेत कुल 22 पदक जीतकर ऑल इंडिया चैंपियनशिप अपने नाम की। इस प्रतियोगिता में राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से 200 से अधिक कराटे खिलाडिय़ों ने भाग लिया। अकादमी के निदेशक विवेक राठौड़, अमन राठौड़, प्रशिक्षक कृष्णा ने बताया कि अकादमी के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। अकादमी के लक्ष्य कश्यप, प्रियल थापा ने…
विकासनगर,10 नवंबर (आरएनएस)। नवीन चकराता पुरोड़ी में खादी ग्रामोद्योग आयोग देहरादून की ओर से सोमवार को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के तत्वावधान में गोष्ठी आयोजित कर लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। सहायक निदेशक राकेश कुमार व जेएस मलिक ने लोगों को खादी व ग्रामोद्योग विभाग द्वारा चलाई जा रही स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि लोग विभाग की स्वरोजगार वाली योजनाओं से जुड़कर लाभ कमा सकते हैं, इसके लिए बैंकों से सस्ता और सुलभ ऋण उपलब्ध है। पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक इशांत कम्बोज ने लोगों को ऋण संबंधी जानकारी दी।…
विकासनगर,10 नवंबर (आरएनएस)। विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक बंद से लाखों रुपये के जेवर और नगदी चोरी कर ली। तहरीर के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि रवि कुमार पुत्र स्व. मदन सिंह, निवासी वार्ड नंबर दो आदर्श बिहार हरबर्टपुर ने तहरीर देकर बताया कि एक नवंबर को वह दोपहर एक बजे अपने परिवार के साथ देहरादून शादी में गए थे। तीन नवंबर को वह वापस आए तो उनके घर में दोनों…
विकासनगर,10 नवंबर (आरएनएस)। विकासनगर क्षेत्र में जुड्डो के पास रविवार रात को एक डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में डंपर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। चौकी इंचार्ज डाकपत्थर संदीप पंवार ने बताया कि सूचना मिली कि जुड्डो के पास एक डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तो डंपर सड़क किनारे पैराफिट पर तिरछा रुका हुआ था। डंपर के पास ही चालक मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। उसके सिर पर काफी चोटें आई हुई थी। शव को कब्जे में लेकर…
विकासनगर,10 नवंबर (आरएनएस)।पंजाब नेशनल बैंक साहिया में सोमवार को दस बजे बैंक खुलते ही ग्राहकों की भीड़ जुट गई, लेकिन स्टाफ नहीं पहुंचा। जिससे गुस्साए ग्राहकों ने बैंक के बाहर जमकर प्रदर्शन कर हंगामा किया। करीब साढ़े 12 बजे स्टाफ के पहुंचने पर भीड़ शांत हुई। दरअसल, साहिया क्षेत्र में सबसे पहले पंजाब नेशनल बैंक खुला था। इसलिए इस क्षेत्र के अधिकांश लोगों के खाते पीएनबी में ही है। जिसके कारण बैंक में हमेशा भीड़ लगी रहती थी। दो दिन बाद जब सोमबार को बैंक खुला तो बैंक में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। बैंक तो खुल गया, लेकिन स्टॉफ…
विकासनगर,10 नवंबर (आरएनएस)। विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी रेणुका ठाकुर सोमवार को महासू धाम हनोल में देव दर्शन के लिए पहुंची। मंदिर समिति ने विश्व विजेता खिलाड़ी का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान उनसे मिलने के लिए क्षेत्र के कई युवा और अन्य लोग पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह ऊंची उड़ान मां के आशीर्वाद से मिली है। विश्व कप विजेता महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर ने कहा कि मां ने मेरे लिए सिर्फ दरवाजे नहीं खोले, बल्कि यहां तक पहुंचने के रास्ते भी बनाए। कहा कि मेरी सफलता के पीछे…
विकासनगर,10 नवंबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग अपनी भूमि पर हुए अतिक्रमण को लेकर सख्त हो गया है। विभाग की ओर से अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं। उन्हें तीन दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर विभाग खुद अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाएगा। दरअसल, विकासनगर क्षेत्र में हरबर्टपुर से बाड़वाला तक कई लोगों ने एनएच पर अस्थायी अतिक्रमण कर खोखे आदि बनाए हैं। विभाग की ओर से पहले भी इस लोगों को नोटिस जारी किए थे। बावजूद कुछ लोगों ने अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया है। जिसके बाद एक बार फिर एनएच…
विकासनगर,10 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ चकराता की बैठक राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय डाकपत्थर में आयोजित की गई। बैठक में चकराता विकासखंड के शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान संघ ने एकल शिक्षकों को समस्याओं को देखते हुए चकराता में शतप्रतिशत नियुक्ति के साथ ही एनपीएस, सर्विस बुकों को पूर्ण करने और मेडिकल बिलों का भुगतान शीघ्र करने की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष संगीता चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्तओं ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि चकराता विकासखंड के शिक्षकों की किसी भी मांग पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही…
विकासनगर,10 नवंबर (आरएनएस)। विगत अक्टूबर माह में ब्लॉक के कंधाड गांव में पंचायत की ओर से महिलाओं को तीन गहने पहने जाने के आदेश के बाद ग्राम पंचायत खारसी के ग्रामीणों ने भी महिलाओं के गहने पहनने की सीमा कर दी है। यहां की महिलाएं भी अब शादी समारोह और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में सीमित गहने पहन सकेंगी। यह नियम गांव की महिलाओं के साथ ही गांव आने वाली बेटियों पर भी लागू होगा। बैठक में गांव में होने वाले आयोजनों में अंग्रेजी शराब को प्रतिबंधित कर दिया गया है। सोमवार को स्याणा शूरवीर सिंह की अध्यक्षता में ग्राम खारसी…
विकासनगर,10 नवंबर (आरएनएस)। दुर्घटना में घायल कालसी ब्लॉक के दिलऊ गांव के स्वास्थ्य उपकेन्द्र में तैनात फार्मासिस्ट जयपाल सिंह राय की लंबे इलाज के बाद सोमवार को मौत हो गई। उनके निधन पर परिवार और गांव में शोक की लहर है। बता दें कि 27 फरवरी 2025 को सहिया क्वानू मोटर मार्ग पर तारली खड्ड के समीप जयपाल सिंह राय की कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। जिसमें जयपाल सिंह राय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना की सूचना मिलने पर सहिया पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल को खाई से बाहर…
