विकासनगर,10 नवंबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग अपनी भूमि पर हुए अतिक्रमण को लेकर सख्त हो गया है। विभाग की ओर से अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं। उन्हें तीन दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर विभाग खुद अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाएगा। दरअसल, विकासनगर क्षेत्र में हरबर्टपुर से बाड़वाला तक कई लोगों ने एनएच पर अस्थायी अतिक्रमण कर खोखे आदि बनाए हैं। विभाग की ओर से पहले भी इस लोगों को नोटिस जारी किए थे। बावजूद कुछ लोगों ने अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया है। जिसके बाद एक बार फिर एनएच की ओर से अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में विभाग की ओर से तीन दिन में खुद ही अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने पर विभाग ने स्वयं अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है। अधिशाासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग डोईवाला सुरेश तोमर ने कहा कि कई जगह अस्थायी अतिक्रमण हुए हैं। उन्हें हटाने का कहा गया है। नहीं हटाने पर विभाग स्वयं अभियान लगाकर अतिक्रमण हटाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

