Author: tarun sardar

रुडकी,19 नवंबर (आरएनएस)। झिडियान ग्रंट गांव में कुछ लोगों ने एक युवती के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। पीडि़ता की मां ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। झिडियान ग्रंट गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को उनकी पुत्री खेत में कुछ काम से गई थी। तभी गांव की कुछ महिला सहित कुछ पुरुष वहां पहुंचे और बेटी के साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। आरोप है कि उन्होंने बेटी के साथ…

Read More

रुडकी,19 नवंबर (आरएनएस)। ऊर्जा निगम ने बुधवार को लक्सर देहात क्षेत्र में छापेमारी करते हुए कई लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। टीम ने महाराजपुर कलां में गुड्डू पुत्र पाल्ला, संदीप पुत्र सतपाल, विजयपाल पुत्र कुरड़ी, इंद्रा वती पत्नी मोतीराम, जसराम पुत्र हरीसिंह, सुशील पुत्र किशन, मदन व तेलूराम पुत्रगण रूपराम, ईश्वर और इसपाल पुत्रगण चूड़ा के घर में बिजली की चोरी पकड़ ली। बाद में पास के नंदपुर गांव में महिपाल पुत्र ओमपाल तथा पप्पू पुत्र मांगेराम के घर भी बिजली की चोरी पकड़ी गई है। जेई मनोज कुमार सैनी ने सभी 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज…

Read More

रुडकी,19 नवंबर (आरएनएस)। वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं के गंभीर आरोपों के बीच दरगाह साबिर पाक पिरान कलियर की प्रबंधक रजिया बेग ने मंगलवार शाम को इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को इस्तीफा स्वीकार करते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से दरगाह की समस्त वित्तीय एवं प्रशासनिक गतिविधियों की निगरानी ज्वाईंट मजिस्ट्रेट रुड़की को दे दी है।

Read More

विकासनगर,19 नवंबर (आरएनएस)। कालसी ब्लॉक के कालसी-धोईरा मोटर मार्ग पर बुधवार सुबह एक यूटीलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बुधवार पूर्वाह्न 11.30 बजे कालसी से धोईरा की ओर जा रहा यूटीलिटी वाहन धोईरा गांव के समीप अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से वाहन चालक राजेंद्र सिंह (45) पुत्र साधू निवासी धोईरा की मौके…

Read More

रुड़की,19 नवंबर (आरएनएस)। कांग्रेस कमेटी रुड़की के तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर बुधवार को पुष्पांजलि अर्पित कार्यक्रम आयोजित किया। कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने इंदिरा गांधी को देश की महान नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में पूरे विश्व में भारत का डंका बजाया। जहां उन्होंने तटस्थ देशों का नेतृत्व कर दुनिया में चल रहे शीत युद्ध की राजनीति से भारत को अलग राह दिखाई। विश्व की शक्तियों को नकारकर दुनियां के मानचित्र पर एक नए…

Read More

विकासनगर,19 नवंबर (आरएनएस)। चकराता क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी ने दस्तक दे दी है। सर्दी का असर लोगों के रोजमर्रा के जीवन पर दिखने लगा है। सर्दी के चलते शाम होते ही लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो जाते हैं। इन दिनों क्षेत्र का न्यूनतम तापमान गिरकर छह डिग्री पर पहुंच गया है। बीते एक सप्ताह से चकराता में ठंड का अहसास होने लगा है। दोपहर तक खिली धूप में ठंड कुछ कम होती है, लेकिन शाम चार बजते ही सर्दी बढऩे लगती है। दोपहर बाद चलने वाली सर्द हवाएं लोगों को घरों में कैद होने को मजबूर…

Read More

विकासनगर,19 नवंबर (आरएनएस)। कालसी ब्लॉक मुख्यालय के आसपास खेल मैदान नहीं होने के कारण युवा कल्याण विभाग और शिक्षा विभाग की ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताएं विकासनगर में करानी पड़ती हैं। इससे दूरदराज के विद्यालयों के छात्रों को विकासनगर पहुंचना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों ने खेल मंत्री से ब्लॉक मुख्यालय में खेल मैदान बनाने की मांग की है। स्थानीय निवासी चतर सिंह, दिनेश तोमर, दीपक तोमर, विशाल मेहरा, कृष्णपाल सिंह, विजय कुमार और आनंद सिंह आदि का कहना है कि कालसी गेट में रामलीला मैदान है। इसे खेल मैदान के तौर पर विकसित किया जा सकता है। खेल मैदान…

Read More

विकासनगर,19 नवंबर (आरएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर शहर कांग्रेस कमेटी ने तिलक भवन में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने उन्हें आयरन लेडी बताते हुए कहा कि भारतीय राजनीति में उनके जैसा नेतृत्वकर्ता अब तक दूसरा नहीं आया है। इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री रहते बांग्लादेश बनाकर विश्व का भूगोल बदल दिया था। कांग्रेस कमेटी के पछुवादून अध्यक्ष संजय किशोर महेंद्रू ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी का व्यक्तित्व साहस से भरा था। एक कुशल प्रशासक और दूरदर्शी नेता होने के साथ जल्द निर्णय लेने की क्षमता उन्हें औरों से अलग बनाती थी। उनके…

Read More

विकासनगर,19 नवंबर (आरएनएस)। चकराता वन प्रभाग के अंतर्गत देवधार रेंज टौंस नदी से रेत बजरी चुगान के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने प्रमुख वन संरक्षक को ज्ञापन भेजा। पीसीसीएफ को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि पूरे त्यूणी तहसील क्षेत्र में खत वन और सिविल सोयम वन में कहीं रेत-बजरी नहीं है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों को विकास कार्य और अपने निजी मकानों के निर्माण कार्य में परेशानी हो रही है। आसपास कहीं रेत-बजरी नहीं मिलती। लोगों को हिमाचल प्रदेश के सनैल या नेरवा से क्रेशर से महंगी रेत-बजरी खरीदनी पड़ती है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया…

Read More

विकासनगर,19 नवंबर (आरएनएस)। जौनसार-बावर के प्रसिद्ध त्योहार बूढ़ी दीपावली मनाने के लिए अपने घर आने वाले लोग बुधवार देर शाम तक विकासनगर से ओवरलोड वाहनों में जाते दिखाई दिए। आलम यह था देश-प्रदेश के अन्य शहरों से गांव लौट रहे लोग वाहनों की छतों तक पर सवार दिखे। सवारी वाहनों में भीड़ के कारण उन्हें सीट नहीं मिली। आज शुरू हुई बूढ़ी दीपावली की खरीदारी के लिए रविवार को विकासनगर के बाजार में भीड़ लगी रही। जौनसार के गांवों से खरीदारी करने पहुंचे ग्रामीणों के साथ दीपावली मनाने के लिए अपने घरों की ओर लौट रहे नौकरीपेशा लोगों को वाहनों…

Read More