Author: tarun sardar

रुद्रप्रयाग,09 नवंबर (आरएनएस)। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर बेलनी रुद्रप्रयाग में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नारी के महत्व पर प्रकाश डालकर संयुक्त परिवार की महिला यशोदा देवी को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सह राज्य प्रभारी महिला पतंजलि लक्ष्मी शाह एवं प्रधानाध्यापिका वन्दना डिमरी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता लक्ष्मी शाह ने कुटुम्ब प्रबोधन एवं वन्दना डिमरी ने पर्यावरण संरक्षण पर मातृ शक्ति को अपने विचारों के माध्यम से जागृत किया।

Read More

रुद्रप्रयाग,09 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यालय स्थित पुनाड़ पांडव चौक में 5दिसम्बर से पांडव लीला का भव्य मंचन किया जाएगा। रविवार को पांडव चौक में आयोजित बैठक में पंचाग गणना के अनुसार आयोजन को लेकर ब्राह्मणों द्वारा शुभ मुहूर्त निकाला गया। इस मौके पर निर्णय लिया गया कि पांडव लीला के आयोजन की तैयारियों को लेकर समिति के सदस्यों को जिम्मेदारी दी जाएगी। पुनाड़ पांडव चौक में रविवार को पांडव नृत्य एवं शिव समिति पुनाड़ के अध्यक्ष गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक सभी ग्रामीणों की मौजूदगी में ब्राह्मणों द्वारा पंचाग गणना के अनुसार आयोजन को लेकर 5दिसम्बर का शुभ मुहूर्त निकाला…

Read More

चमोली,09 नवंबर (आरएनएस)। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को जनपद चमोली कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गैरसैंण नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। रैली का नेतृत्व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता की भावनाओं के विपरीत देहरादून में राज्य स्थापना का जश्न मनाने का निर्णय लिया है, जबकि गैरसैंण राज्य आंदोलन की भावना का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि इसी कारण कांग्रेस ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में राज्य आंदोलनकारियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को…

Read More

चमोली,09 नवंबर (आरएनएस)। चमोली जनपद के पोखरी ब्लॉक के गुनियाला गांव में रविवार सुबह एक महिला पर भालू ने हमला कर उसे घायल कर दिया। भालू के बढ़ते आतंक से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, गुनियाला गांव की रुचि देवी (28 वर्ष), पत्नी मनोज कुमार अपने गांव की अन्य महिलाओं के साथ धमतोली के जंगल में काश्तकारी (खेती-बाड़ी) करने गई थीं। इसी दौरान झाडिय़ों में छिपे भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। महिला के चीखने पर साथ में मौजूद अन्य महिलाओं ने शोर मचाया, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया।…

Read More

पौड़ी,09 नवंबर (आरएनएस)। डॉ. बीजीआर परिसर पौड़ी में रविवार को उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर निदेशक डा. यूसी गैरोला व अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. गैरोला ने राज्य गठन में सभी वर्गों के योगदान को याद करते हुए युवाओं से विकास में भागीदारी का आह्वान किया। पूर्व निदेशक प्रो. पीपी बडोनी ने राज्य की विकास यात्रा पर चर्चा की, जबकि डा. सीबी. कोटनाला ने आंदोलन की स्मृतियां साझा कीं। डा. दिनेश पांडे ने गिर्दा की कविता “मेरी मातृभूमि” का वाचन किया। कार्यक्रम में प्रो. एससी गैरोला, डॉ. गौतम…

Read More

चमोली,09 नवंबर (आरएनएस)। वर्ष 2026 में आयोजित होने जा रही हिमालयी सचल कुंभ नन्दा देवी राजजात यात्रा के पड़ावों और यात्रा मार्ग का अध्ययन कर लौटे दल का नन्दासैंण मेले में भव्य स्वागत किया गया। नन्दा देवी राजजात समिति के महामंत्री भुवन नौटियाल ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि अध्ययन यात्रा के द्वितीय चरण से लौटे दल का मेले के आयोजकों और स्थानीय जनता ने फूल मालाओं से अभिनंदन किया। इस अवसर पर दल के सभी सदस्यों को ‘नन्दा गौरव सम्मानÓ से सम्मानित किया गया। नौटियाल ने बताया कि अध्ययन दल ने राजजात के सभी प्रमुख पड़ावों, कठिन…

Read More

पौड़ी,09 नवंबर (आरएनएस)। नगर के थाने में तैनात हेड कांस्टेबल विपेंद्र रावत और होमगार्ड प्रताप ने तत्परता दिखाते हुए बदरीनाथ यात्रा से लौट रही गोरखपुर की महिला तीर्थयात्री का खोया हुआ पर्स लौटाया। शुक्रवार रात हेड कांस्टेबल विपेंद्र रावत और होमगार्ड प्रताप देवप्रयाग-पौड़ी मोटर मार्ग तिराहे के पास ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान रावत को रोड किनारे सेफ्टी वॉल के ऊपर एक पर्स पड़ा मिला। जांच करने पर पता चला कि यह पर्स गोरखपुर निवासी अर्चना राय पत्नी सुरेश चंद्र का है, जो अपने परिवार के साथ बदरीनाथ से ऋषिकेश जा रही थीं। पर्स में करीब 23 हजार की…

Read More

पौड़ी,09 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर रविवार को पौड़ी में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक राजकुमार पोरी, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, सीडीओ गिरीश गुणवंत सहित पूर्व सैनिकों व जनप्रतिनिधियों ने एजेंसी चौक स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की। इसके बाद प्रेक्षागृह में शहीद राज्य आंदोलनकारियों के चित्रों पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों व सांस्कृतिक दलों ने लोकगीतों व नृत्यों की सुंदर प्रस्तुतियों से वातावरण को उत्सवमय बना दिया। विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का…

Read More

पौड़ी,09 नवंबर (आरएनएस)। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने रविवार को पौड़ी नगर के एजेंसी चौक स्थित प्राचीन नौले के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस जल की ताजगी और शुद्धता हमारी प्रकृति की समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह नौला केवल जलस्रोत नहीं, बल्कि पौड़ी नगर की सांस्कृतिक धरोहर और पर्यावरणीय चेतना का प्रतीक है। उन्होंने रेडक्रॉस की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास जनसहभागिता के माध्यम से जनपद के अन्य नौलों और धरोहरों के पुनर्जीवन के लिए मिसाल बन सकते हैं। रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव केसर सिंह असवाल…

Read More

पौड़ी,09 नवंबर (आरएनएस)। क्षेत्र के राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सीएचसी बागी को उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत करने की मांग की है। ज्ञापन तहसीलदार धीरज राणा के माध्यम से भेजा गया। आंदोलनकारियों ने कहा कि क्षेत्रीय जनता पिछले एक वर्ष से इस मांग को लेकर आंदोलनरत है। मई माह में जनप्रतिनिधियों ने धरना-प्रदर्शन भी शुरू किया था, जिसे चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण स्थगित करना पड़ा। उन्होंने बताया कि सीएचसी बागी पर भरपूर पट्टी की 30, पालकोट की 25, खास पट्टी की 15 ग्राम पंचायतों तथा कोट ब्लॉक की 20 ग्राम पंचायतों सहित नगर पालिका…

Read More