Login
Author: tarun sardar
देहरादून,11 नवंबर (आरएनएस)। दिल्ली बम धमाके की घटना के बाद मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस घटना को सुरक्षा में चूक की वजह से होना बताया और राष्ट्रीय सुरक्षा पर सवाल उठाए। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। महापौर प्रत्याशी रहे वीरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि देश की राजधानी के हृदयस्थल लालकिले जैसे उच्च-सुरक्षा क्षेत्र में बम धमाका होना, केंद्र सरकार की गंभीर सुरक्षा विफलता को उजागर करता है।…
देहरादून,11 नवंबर (आरएनएस)।उत्तराखंड आउटसोर्स कर्मचारी संगठन ने यूपीसीएल के स्वयं सहायता समूह के कर्मचारियों को समान काम का समान वेतन देने की मांग की। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन सौंप कर नियमितीकरण नियमावली में एसएचजी कर्मियों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उत्तराखंड आउटसोर्स कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार बेनवाल ने कहा कि सालों से एसएचजी कर्मचारी महज नौ हजार रुपए में सेवाएं दे रहे हैं। बेहद कम वेतन पर कर्मचारी बेहद खतरनाक काम कर रहे हैं। ये अल्प वेतन भी समय पर नहीं मिल रहा है। कर्मचारी गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। कहा…
देहरादून,11 नवंबर (आरएनएस)। एसबीआई की योनो एप में पैन कार्ड अपडेट करने के लिए एपीके फाइल भेजकर 2.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। शिकायत पर कैंट कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर धोखाधड़ी श्याम सिंह सुनवार निवासी टी एस्टेट, लोहरवाला के साथ हुई। बताया कि बीते 25 अक्तूबर को अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। जिसमें एसबीआई योनो पैन कार्ड अपडेट लिखकर एपीके फाइल दी गई। साथ में पैन कार्ड इमीडिएटली अपडेट दर्ज था। पीडि़त ने मैसेज को सही समझकर एपीके फाइल में दी एप डाउनलोड कर ली। उसमें मिले पेज…
देहरादून,11 नवंबर (आरएनएस)। अंतरराष्ट्रीय उर्दू दिवस और उत्तराखंड की रजत जयंती के उपलक्ष्य में मुशायरे का आयोजन किया गया। शिमला बाईपास स्थित वन विहार कॉलोनी में सर सैयद हाल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ तिलावत ए कलाम ए पाक ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मशहूर शायर जनाब नादीम बरनी ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर एफएम चैनल के डायरेक्टर मनीष भट्ट ने शिरकत की। इस अवसर पर डॉ एसए अंसारी , सामाजिक कार्यकर्ता राव नसीम साहब, इंद्राणी पांधी साहिबा (हिमाचल न्यूज़) अंबिका रूही साहिबा, सैयद उवेस अहमद, मोनिका मंतशा, इकबाल आजऱ, सतीश बंसल, डॉ. सुहेला अहमद साहिबा,…
देहरादून,11 नवंबर (आरएनएस)। कन्या गुरुकुल परिसर के इतिहास विभाग, योग विज्ञान विभाग एवं सतर्कता विभाग की ओर से मंगलवार को “भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड” विषय पर सतर्कता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत छात्राओं ने सम्भागीय परिवहन कार्यालय और संयुक्त निदेशक विधि कार्यालय देहरादून में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध संदेश दिया।इस आयोजन में देव योगेश,ज्योति नेगी, दीपिका आर्या और डॉ. अर्चना डिमरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
देहरादून,11 नवंबर (आरएनएस)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना की अगुवाई में कांग्रेस नेता उपनल कर्मचारी को समर्थन देने पहुंचे। धस्माना ने कहा कि अब आश्वासन से काम नहीं चलेगा। उपनल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए धस्माना ने कहा कि समान कार्य समान वेतन का शासनादेश जारी होना चाहिए। साथ ही नियमितिकरण के लिए चरणबद्ध योजना की घोषणा भी सरकार को तत्काल करनी चाहिए। धस्माना ने कहा कि अगर सरकार कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं करती है तो कर्मचारियों को अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प ऐलान लेकर इस लड़ाई…
– देहरादून जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के 804 पदों पर होगा उप निर्वाचन, देहरादून,11 नवंबर (आरएनएस)। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड ने त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर उप चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। समस्त ग्राम पंचायत सदस्यों, ग्राम पंचायत प्रधान, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्यों के सभी रिक्त पदों पर 13 से 22 नवंबर,2025 तक उप निर्वाचन संपन्न कराए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.)/जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायत के रिक्त पदों पर उप चुनाव की अधिसूचना जारी की गई है। उन्होंने सभी निर्वाचन एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों को…
देहरादून,11 नवंबर (आरएनएस)। कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट स्थित सर्किट हाउस के औद्यानिक परिषद सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कृषि एवं उद्यान विभाग के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में मंत्री जोशी ने कहा कि मिशन एप्पल और सेब की अति सघन बागवानी योजना के अंतर्गत किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित किसानों का दो दिन के भीतर भौतिक सत्यापन कर लंबित भुगतान की कार्यवाही पूरी की जाए। साथ ही उन्होंने आपदा प्रभावित जनपद उत्तरकाशी के ए ग्रेड और बी ग्रेड के…
देहरादून,11 नवंबर (आरएनएस)। वार्ड 39 इन्द्रा नगर शास्त्री नगर क्षेत्र में सीसी सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण मंगलवार को कैंट विधायक सविता कपूर ने किया। यह कार्य विधायक निधि वर्ष 2024-25 के अंतर्गत स्वीकृत और संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विधायक सविता कपूर ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूरा होने से स्थानीय निवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद प्रवीण नेगी, मंडल अध्यक्ष राहुल चौहान, तेजपाल सैनी, शतीश साहनी,…
देहरादून,11 नवंबर (आरएनएस)। मॉर्निंग सौकर शौकीन फुटबाल खिलाडिय़ों ने गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज के सहयोग के लिए 56,890 रुपये सहयोग प्रदान किया है। मंगलवार को क्लब के सदस्य स्कूल पहुंचे और धनराशि प्रदान की। कोच डा. विरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि देहरादून के इतिहासिक स्कूल गोरखा मिलेट्री इंटर कॉलेज गढ़ी कैंट की स्थापना 1925 में हुई थी। स्कूल में एक दौर में फुटबाल का बेहतरीन जूनून था। स्कूल से कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकले। उन्होंने बताया कि अब स्कूल की 100 वर्षों की लीज खत्म हो गई है। आर्मी अब स्कूल को अपने अधीन लेना चाहती है। उन्होंने…
