देहरादून,11 नवंबर (आरएनएस)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना की अगुवाई में कांग्रेस नेता उपनल कर्मचारी को समर्थन देने पहुंचे। धस्माना ने कहा कि अब आश्वासन से काम नहीं चलेगा। उपनल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए धस्माना ने कहा कि समान कार्य समान वेतन का शासनादेश जारी होना चाहिए। साथ ही नियमितिकरण के लिए चरणबद्ध योजना की घोषणा भी सरकार को तत्काल करनी चाहिए। धस्माना ने कहा कि अगर सरकार कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं करती है तो कर्मचारियों को अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प ऐलान लेकर इस लड़ाई को लडऩा चाहिए। धस्माना के साथ उपनल कर्मचारियों के धरने में राष्ट्रीय प्रवक्ता सुजाता पॉल, प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मदन लाल, कांग्रेस नेता रघुबीर सिंह बिष्ट पहुंचे। इधर, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि उपनल कर्मचारियों की हड़ताल से दून अस्पताल और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं लडख़ड़ा गई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

