देहरादून,11 नवंबर (आरएनएस)।उत्तराखंड आउटसोर्स कर्मचारी संगठन ने यूपीसीएल के स्वयं सहायता समूह के कर्मचारियों को समान काम का समान वेतन देने की मांग की। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन सौंप कर नियमितीकरण नियमावली में एसएचजी कर्मियों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उत्तराखंड आउटसोर्स कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार बेनवाल ने कहा कि सालों से एसएचजी कर्मचारी महज नौ हजार रुपए में सेवाएं दे रहे हैं। बेहद कम वेतन पर कर्मचारी बेहद खतरनाक काम कर रहे हैं। ये अल्प वेतन भी समय पर नहीं मिल रहा है। कर्मचारी गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। कहा कि 20 साल से सेवाएं देने वाले और दो महीने पुराने कर्मचारी का वेतन समान है। इस विसंगति को तत्काल दूर किया जाए। तत्काल समान काम का समान वेतन दिया जाए। कार्मिक विभाग के स्तर पर तैयार की जा रही नियमितीकरण नियमावली में प्राथमिकता दी जाए। इस अवसर पर संरक्षक शमशेर सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष निशिकांत सोनकर, महामंत्री हीरालाल, अंकुश शर्मा, शरद यादव, राजेन्द्र सिंह तोमर, छोटे लाल, प्रमोद कुमार, राजेश वर्मा, केशव ढौंढियाल, सुरेन्द्र पाल, प्रदीप, गोविन्द सिंह मेहरा, गजेन्द्र कोईराला, राजवीर, गोविन्द ढोडियाल, अशोक यादव, प्रमोद कुमार, राजू यादव, देवेन्द्र, कुनाल, नरेश कुमार, राधेश, पंकज नेगी, रणवीर सिंह नेगी, विजय कुमार, रंजीत यादव, मोहम्मद, अनादि उप्रेती, सोनू, गब्बर पटवाल, महेंद्र सिंह, पीयुष, अशोक प्रसाद, सुर्यकांत शर्मा, प्रदीप कुमार, ललित कुमार, मदन लाल, राजीव कुमार, दीपक, जुल्फाम, आशुतोष शर्मा, रजत, अजय प्रकाश, मनीष कुंवर, रतन सिंह, जगदीश जोशी, राकेश सुन्दरियां, अकिल अहमद, हेमंत कुमार उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

