Login
Author: tarun sardar
– पर्यटन विभाग की पंडित दीनदयाल उपाध्याय होमस्टे योजना से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाए कदम देहरादून,11 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड अपनी लोक संस्कृति, तीर्थ स्थल के साथ साथ साहसिक पर्यटन का केंद्र बन रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर्यटन गतिविधियों को लगातार आगे बढ़ाने में जुटे है। पर्यटन गतिविधियों को लेकर प्रदेश सरकार के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाएं पहाड़ के लोगों के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। इसका जीता जागता उदाहरण देहरादून जनपद के चकराता ब्लॉक की रहने वाली नीलम चौहान ने पेश किया है। इन्हें हाल ही में रजत जयंती वर्ष के अवसर मुख्यमंत्री पुष्कर…
– परिसंपत्तियों के क्रय-विक्रय का वर्चुअल रजिस्ट्रेशन होने से व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी, समय की बचत होगी और परिसंपत्ति के क्रय-विक्रय से जुड़े विवाद थमेंगे : मुख्य सचिव देहरादून,11 नवंबर (आरएनएस)। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में परिसंपत्तियों यथा भूमि के क्रय-विक्रय का वर्चुअल रजिस्ट्रेशन करने के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों से वर्चुअल रजिस्ट्रेशन के कार्यों की प्रगति का स्टेटस लेते हुए निर्धारित टाइमलाइन में इसका क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि भूमि के क्रय-विक्रय का वर्चुअल रजिस्ट्रेशन पूर्ण करने के लिए सभी संबंधित हितधारकों…
(देहरादून)आगामी मध्य क्षेत्रीय परिषद समिति में रखे जाने वाले विषयों का एजेंडा तैयार करें: सीएस बर्धन
देहरादून,11 नवंबर (आरएनएस)। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में आगामी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में राज्य की ओर से प्रस्तुत किए जाने वाले बिंदुओं का एजेंडा तैयार करने के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने ऐसे सभी विभागों जिनका अभी तक मध्य क्षेत्रीय परिषद की स्थाई समिति में प्रस्तुत किए जाने वाले प्रकरणों का एजेंडा अप्राप्त हैं को निर्देशित किया कि राज्य की ओर से विभागों द्वारा मध्य क्षेत्रीय परिषद समिति की आगामी बैठक में प्रस्तुत किए जाने वाले एजेंडे को तत्काल तैयार कर प्रस्तुत करें। उन्होंने निर्देशित किया कि एजेंडे में उन सभी…
– अधिकारियों को फीडबैक व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश – राज्य रजत जयंती वर्ष उत्सव के बाद मुख्यमंत्री धामी ने तेज किया जनसंवाद देहरादून,11 नवंबर (आरएनएस)। राज्य रजत जयंती वर्ष उत्सव आयोजन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसंवाद तेज कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से प्राप्त शिकायतों एवं मांगों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ ही नियमित फीडबैक भी…
रुद्रपुर,11 नवंबर (आरएनएस)। कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र में नाबालिक की शादी कराने का मामला सामने आया है। डॉयल 112 पर पहुंची कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों के 9 लोगों को हिरासत में ले लिया। सोमवार की शाम किसी ने डॉयल 112 पर दी। कहा कि ग्राम दोहरी वकील में नाबालिक लड़की का विवाह करवाया जा रहा है। जिसकी सूचना के बाद कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां शादी समारोह संपन्न हो चुका था। जहां माता से वधू की उम्र पूछी गई। तब उन्होंने उसकी उम्र 16 वर्ष बताई। जहां वधू अभिलेखों के…
रुद्रपुर,11 नवंबर (आरएनएस)। सिडकुल क्षेत्र में चोरी की फिराक में चाकू लिए घूम रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि सोमवार को जहानाबाद, पीलीभीत निवासी आकाश पुत्र झम्मन लाल को पुलिस ने बालाजी कंपनी के स्टॉक के पास से एक रामपुरी चाकू के साथ पकड़ा। आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए छोटी-मोटी चोरियां करता है। खुद की सुरक्षा के लिए वह चाकू साथ रखता था।
रुद्रपुर,11 नवंबर (आरएनएस)। टेंट हाउस स्वामी ने अपने यहां काम करने वाले कर्मचारी को बांधकर बेल्ट से पीटा। मारपीट का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामले में पीडि़त की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी टेंट स्वामी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जसवंत कौर पत्नी जसविंदर सिंह निवासी सरकारी स्कूल के पास रामेश्वरपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र गुरप्रीत, रामेश्वरपुर रोड लालपुर निवासी दीपक पुत्र वीरेंद्र के शिव टेंट हाउस में काम करता है। आरोप है कि सात नवंबर को टेंट स्वामी दीपक ने उसके पुत्र को बांधकर बेल्ट…
रुद्रपुर,11 नवंबर (आरएनएस)। शादीशुदा युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उससे 4.5 लाख रुपये ठग लिए। जब युवती ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मोबाइल फोन बंद कर लिया। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। बलवंत कॉलोनी, किच्छा निवासी जगजीत कौर पुत्री महेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कश्मीर सांगवान उर्फ केशव पुत्र भगवान सिंह सांगवान निवासी ग्राम चंदेनी, चरखी दादरी (हरियाणा) ने शादी का झांसा देकर उससे 4.5 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि जब…
रुद्रपुर,11 नवंबर (आरएनएस)। साइबर ठगों ने किशनपुर निवासी एक व्यक्ति को ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर नौ लाख रुपये ठग लिए। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संजीव कुमार मिश्र पुत्र जय सुंदर मिश्र निवासी निकट सेंट पीटर्स स्कूल किशनपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर कुछ व्यक्तियों के समूहों ने उनसे संपर्क किया। आरोपियों ने उन्हें ऑनलाइन निवेश कर आय प्राप्ति का प्रलोभन दिया। उनके कहने पर उन्होंने शुरुआत में छोटी राशि का निवेश किया। इसके बाद आरोपियों ने अधिक…
रुद्रपुर,11 नवंबर (आरएनएस)। कोतवाली पुलिस ने लाखों रुपये के चोरी किए गए जेवरात के साथ आरोपी प्लंबर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने साथी के साथ घर की टंकी की मरम्मत के बहाने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रीत विहार पंचवटी कॉलोनी निवासी नरेश कोली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि दो नवंबर को प्लंबर यामीन अंसारी अपने साथी आशु मियां के साथ उनके घर की टंकी की मरम्मत के लिए आया था। यामीन ने उन्हें मरम्मत का सामान लाने को कहा, जिस पर वह बाजार चले गए।…
