Login
Author: tarun sardar
मेष राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो विरोधी उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपके धन में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। संतान की संगति की ओर आप विशेष ध्यान दें। आप बिजनेस में अपने कामों पर पूरी नजर रखेंगे। आज व्यक्तिगत गतिविधियां समय अनुसार संपन्न होती जाएंगी। लोगों के साथ मेल-मिलाप के लिए भी समय जरूर निकालें और अपने संपर्क का दायरा विस्तृत करें। इससे कुछ नई जानकारियां तथा उपलब्धियां हासिल होगी। शुभ रंग: सिल्वर शुभ अंक:…
छोटे परदे पर आज दूरदर्शन 7.00 समाचार 7.15 मूक-बधिरों के लिए समाचार 7.30 आज सवेरे 8.30 नई दृष्टि नई राह 0.00 सुनो कहानी 10.30 गली गली सिम सिम 11.00 मंथन दोपहर 12.00 मुआवजा मदद या अभिशाप 12.30 शमा 1.00 मंगलसूत्र एक मर्यादा 1.30 अंखड सौभाग्यवती भव 2.00 कलेक्टर बाबु 2.30 नई शोच 3.00 जिंदगी एक भंवर 3.30 स्त्री तेरी कहानी… धारावाहिक सायं 4.00 प्रादेशिक प्रसारण राष्ट्रीय नेटवर्क 4.30 भक्ति संगित 8.00 द न्यूज 8.05 पार्लियामेंट न्यूज 8.30 जननी 9.00 पहचान अस्तित्व की तलाश 9.30 यहां के हम सिकंदर 10.00 कानाफूसी धारावाहिक 10.30 इम्तिहान 11.00 रंगोली11.30 नृत्य का राष्ट्रीय कार्यक्रम। डिस्कवरी…
साल 2019 के बाद से भारतीय परिवारों की औसत संपत्ति 48 प्रतिशत बढ़ी है, लेकिन इसी दौरान उपर कर्ज का बोझ 102 फीसदी बढ़ गया है। इसके पहले भारतीय परिवारों की बचत में भारी गिरावट के तथ्य सामने आ चुके हैं। परिवारों में बचत की घटी क्षमता के कारण उन पर कर्ज बढऩे और उनकी संपत्ति घटने के रुझान ने अब और ठोस रूप ले लिया है। कोरोना काल के बाद से ही यह प्रवृत्ति उजागर होने लगा थी, जो लगातार गंभीर होती जा रही है। भारतीय रिजर्व बैंक की एक ताजा रिपोर्ट ने इसी बात की पुष्टि की है।…
अजय दीक्षित बिहार विधानसभा चुनावों में इस बार पहले चरण में 62 फीसदी मतदान को लेकर राजनीतिक दलों में खलबली मची है इतना ही नहीं देशी, विदेशी मीडिया अपना अपना आंकलन कर रहीं हैं। तमाम यू ट्यूब चैनल समीक्षा करने लगे हैं कि बढ़ा हुआ मतदान किसके पक्ष में जाएगा। इंडिया ब्लॉक और राजग नेता अपने अपने पक्ष में तर्क प्रस्तुत कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि छह नवम्बर को हुए मतदान में महिलाओं ने और पुरुष ने बराबर यानी एक करोड़ 22 लाख वोट डाले हैं। अंतर इतना है कि महिलाओं की संख्या 48 फीसदी है और पुरुष 52…
हरिशंकर व्यास आंखें थकती नहीं। दिमाग रुकता नहीं। तब भला बुढ़ापा कैसा होगा? मैं बूढ़ा नहीं हूं, लेकिन उम्र सत्तर की है। और दिमाग ने लगभग पचास साल भारत और भारत के लोगों पर गौर करते हुए बिताए हैं तो शायद यही वजह है जो कोई दिन ऐसा नहीं आता जब यह सवाल मन में न उठे कि आखिर हम लोग क्या मनुष्य और पशु में फर्क समझते हैं? फर्क है भी या बस शब्दों का छलावा है? मैं कल कोई बारह घंटे दिल्ली से 150 किलोमीटर दूर गया और लौटा। और सफर ने फिर याद दिलाया कि देश में…
रुड़की,10 नवंबर (आरएनएस)। रुड़की दिल्ली हाईवे पर रविवार गुरुकुल नारसन क्षेत्र में गुजर रही एक बारात की गाडिय़ों के काफिले में कुछ वाहनों की खिड़कियों से बाराती बाहर निकल हुडदंग मचा रहे थे। जबकी कुछ वाहनों द्वारा हूटर का भी इस्तेमाल किया गया। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए सात वाहनों का ऑनलाइन चालान किया। नारसन पुलिस चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से वाहनों को ट्रेस किया गया। खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के अपराध में सात वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया ।
रुड़की,10 नवंबर (आरएनएस)। नगर पंचायत पिरान कलियर की टीम ने सोमवार शाम के समय बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान नगर पंचायत की टीम ने छह से अधिक दुकानदारों के चालान काटे। पिरान कलियर एक प्रमुख धार्मिक स्थल है जहां रोजाना बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचते हैं। इसी वजह से बाजार में अक्सर भीड़भाड़ और अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है। सोमवार की शाम को नगर पंचायत की टीम ने सोहलपुर रोड जीरो जोन से अतिक्रमण हटवाया। छह अतिक्रमणकारियों के चालान किए। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि जीरो जोन क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण…
रुड़की,10 नवंबर (आरएनएस)। लखनौता-देवबंद मार्ग ग्राम सुसाडी के पास ओवरलोड गन्ने की खोई से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से रविवार को बाइक सवार पति-पत्नी व एक बच्चा घायल हो गये। घायल बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। ग्राम माजरा निवासी अनीस अहमद अपनी पत्नी फरीद व चार वर्षीय बच्चे के साथ देवबंद जा रहे थे। जैसे ही वह ग्राम सुसाडा के पास पहुंचे तो उसी समय सामने से ओवरलोड गन्ने की खोज से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सहित सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। वहां…
रुड़की,10 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य गठन की रजत जयंती के उपलक्ष्य में रुड़की इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एक सप्ताहव्यापी समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा, सांस्कृतिक विरासत और शैक्षणिक प्रगति को समर्पित रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ यश अग्रवाल एवं नमन बंसल (मैनेजमेंट ट्रस्टी), प्रो. डॉ. एमजे निगम (डायरेक्टर जनरल) तथा प्रो. डॉ. पराग जैन (निदेशक, आरआईटी रुड़की) द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस आयोजन में विविध सांस्कृतिक, तकनीकी एवं शैक्षणिक गतिविधियां जैसे क्वीज, डिबेट, प्रेजेंटेशन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. पराग जैन ने उत्तराखंड…
रुड़की,10 नवंबर (आरएनएस)। जनपदीय ब्राह्मण सभा की ओर से श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर सिविल लाइंस के सत्संग भवन में सोमवार को आयोजित बैठक में 25 दिसंबर को पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती को भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता पंडित रामानंद शर्मा और संचालन महामंत्री संजय शर्मा एडवोकेट ने किया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा कि अबकी बार 25 दिसंबर को पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती को भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इस बार युवा प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। संरक्षक पंडित सौरभ भूषण शर्मा…
