रुड़की,10 नवंबर (आरएनएस)। रुड़की दिल्ली हाईवे पर रविवार गुरुकुल नारसन क्षेत्र में गुजर रही एक बारात की गाडिय़ों के काफिले में कुछ वाहनों की खिड़कियों से बाराती बाहर निकल हुडदंग मचा रहे थे। जबकी कुछ वाहनों द्वारा हूटर का भी इस्तेमाल किया गया। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए सात वाहनों का ऑनलाइन चालान किया। नारसन पुलिस चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से वाहनों को ट्रेस किया गया। खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के अपराध में सात वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

