Author: tarun sardar

उत्तरकाशी,10 नवंबर (आरएनएस)। कोतवाली और यातायात पुलिस की टीम ने उत्तरकाशी में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 32 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। सडक दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने को उत्तरकाशी जनपद पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। एसएचओ कोतवाली व उपनिरीक्षक यातायात के नेतृत्व में कोतवाली उत्तरकाशी एवं यातायात पुलिस की टीम ने नगर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर ओवर स्पीड, बाइक स्टंटिग, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की। 32 लोगों का चालान काटने…

Read More

कोटद्वार,10 नवंबर (आरएनएस)। बीएड प्रशिक्षित महासंघ प्रवक्ता अरविंद दुदपुड़ी ने प्रदेश सरकार से स्थगित भर्ती परीक्षाओं की विज्ञप्ति शीघ्र जारी करने की मांग की है। सोमवार को यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि अभी तक पुरूष महिला फारेस्ट गार्ड सहित पूर्व में स्थगित अन्य भर्ती परीक्षाओं की विज्ञप्ति जारी नहीं हो पाई है, जिस कारण बेरोजगारों में निराशा का भाव पनप रहा है। मौके पर उन्होंने भविष्य में होने वाली होने दरोगा भर्ती परीक्षा में गणित के प्रश्नों को कम करने की मांग भी की।

Read More

कोटद्वार,10 नवंबर (आरएनएस)। क्षेत्र में लावारिस कुत्तों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को भी इन कुत्तों ने कई राहगीरों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। 20 लोग एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए बेस अस्पताल पहुंचे। बीते शुक्रवार और शनिवार को क्षेत्र में लावारिस कुत्तों ने कई राहगीरों पर हमले किए थे। तीन दिन में स्कूली बच्चों, पुलिसकर्मियों, महिलाओं समेत 100 से ज्यादा लोगों को कुत्तों ने काटा है। घायलों ने बेस अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया था। बेस अस्पताल के फार्मासिस्ट डीएस नेगी ने बताया कि सोमवार को भी निराश्रित कुत्तों के हमले…

Read More

कोटद्वार,10 नवंबर (आरएनएस)। कोटद्वार तहसील में दि लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) के धोखाधड़ी का शिकार हुए पीडि़तों का धरना सोमवार को 126वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को सभी पीडि़त तहसील में एकत्र हुए। पीडि़तों ने कहा कि निवेशक अपने पैसे के लिए उन पर दबाव बना रहे हैं जिससे उनकी मानसिक स्थिति गंभीर बनी हुई हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से उनकी डूबी हुई रकम वापस दिलाने की मांग की। कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरने पर बैठने वालों में सुनीता रावत,…

Read More

कोटद्वार,10 नवंबर (आरएनएस)। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने विकासखंड जयहरीखाल की कौडिय़ां पट्टी क्षेत्रांतर्गत काण्डाखाल गांव में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। सोमवार को सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में डीएम ने ग्राम पंचायत काण्डा मल्ला की सड़क समस्या पर लोनिवि लैंसडौन एवं राजस्व अधिकारियों को सतपुली–काण्डाखाल–सिसल्डी ग्राम पंचायत मोटर मार्ग का संयुक्त रूप से सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए। इस दौरान काण्डा तल्ला की भूमा देवी ने अपने जीर्ण-शीर्ण आवासीय भवन की समस्या बताई। जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु प्रस्तावित सूची में शामिल करने के निर्देश…

Read More

ऋषिकेश,10 नवंबर (आरएनएस)। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सोमवार को एयर इंडिया की मुंबई से आने वाली एक फ्लाइट 50 मिनट देरी से पहुंची। जौलीग्रांट एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, मुंबई से देहरादून आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट जो दोपहर 2:20 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचती है वह सोमवार को 3:10 पर पहुंची। फ्लाइट करीब 50 मिनट की देरी से पहुंची है। मुंबई से ही विमान ने देरी से उड़ान भरी है।

Read More

ऋषिकेश,10 नवंबर (आरएनएस)। अठूरवाला में बाइक सवार ने मंगलसूत्र लूटने के लिए महिला के गले पर झपट्टा मार लिया। छीना-झपटी में सोने की चेन तो महिला के गले में ही फंस गई, लेकिन पेंडल लेकर वह फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से आसपास के लोग अचंभित हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की पहचान के लिए घटना स्थल के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। कोतवाली पुलिस के मुताबिक, मनेंद्र सिंह गुसाईं निवासी ग्राम मोलधार, अठूरवाला, डोईवाला ने तहरीर दी। बताया कि उनकी मां चंद्रकाला गुसाईं सोमवार को दोपहर डेढ़ बजे…

Read More

ऋषिकेश,10 नवंबर (आरएनएस)। श्रीसत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल ने अपना तीसरा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही। अतिथियों ने हॉस्पिटल की निशुल्क सेवा की सराहना की। सोमवार को रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल के तीसरी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हरिद्वार जिला प्रचारक राजेश व देव संस्कृति विश्वविद्यालय के अपर सचिव उमाकांत ने दीप जलाकर किया। उन्होंने अस्पताल की निशुल्क सेवा की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड में सत्य साईं संजीवनी अस्पताल की सेवाएं उत्तराखंड के लोगों के लिए वरदान साबित…

Read More

ऋषिकेश,10 नवंबर (आरएनएस)। ब्रह्मपुरी स्थित श्रीराम तपस्थली आश्रम के पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी दयाराम दास महाराज का 72वां जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान उत्तराखंड और आसपास के राज्यों से साधु-संत व श्रद्धालु भी शामिल हुए। उन्होंने गंगा स्वच्छता का संकल्प दोहराते हुए स्वामी दयाराम की निगरानी में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार को कार्य करने की शपथ भी ली। सोमवार को आश्रम में आयोजित उत्सव में पूजा-अर्चना की गई। नौ दिवसीय श्रीराम कथा का भी समापन किया गया। महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद महाराज ने कहा कि राममंदिर आंदोलन में स्वामी दयाराम महाराज की महत्वपूर्ण भूमिका थी। उन्होंने रामभक्तों को एकत्र कर उनमें अलख…

Read More

ऋषिकेश,10 नवंबर (आरएनएस)। लक्ष्मणझूला कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। इसके लिए बुजुर्गों के नाम की सूची भी तैयार की जा रही है, जिससे वह लगातार वरिष्ठ नागरिकों के संपर्क में रह सकें। थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों का ख्याल रखने के लिए थाना स्तर पर पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है। टीम में शामिल पुलिस कार्मिक समय-समय पर एकल और वरिष्ठ नागरिकों के घर जाकर उनका हाल जानेंगे। उन्हें हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। टीम एसआई राजेश सेमवाल, लक्ष्मण सिंह कुंवार, सुरेंद्र…

Read More