Author: tarun sardar
-भारत की स्वतंत्रता के अग्रदूतों में एक थे बिरसा मुंडा: कुलपति अयोध्या,15 नवंबर (आरएनएस)। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह एवं अन्य अतिथियों ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए आदिवासी सभ्यता को सबके समक्ष प्रदर्शित किया। कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ-साथ आदिवासी नेता एवं समाज सुधारक भी थे। बिरसा मुंडा ने आदिवासी आंदोलन की शुरुआत की और सभी…
गोसाईंगंज-अयोध्या,15 नवंबर (आरएनएस)। राजकिशोर वर्मा महिला महाविद्यालय गोसाईगंज का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक मनीराम वर्मा द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक आदि पेश किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ने सपा नेता धर्मवीर वर्मा कहाकि यह महाविद्यालय संस्कार युक्त शिक्षा के लिए पूरे क्षेत्र में मशहूर है यही कारण है कि आज इस महाविद्यालय में प्रवेश के लिए छात्राओं की लाइन लगी हुई है। कार्यक्रम में राम निहाल निषाद, रामसागर वर्मा, डॉ मगन लाल वर्मा, रज्जू शर्मा, सुरेश चैधरी,…
-सिंधु एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी ने सिंधी लोक साहित्य प्रतियोगिता का किया आयोजन अयोध्या,15 नवंबर (आरएनएस)। सिंधी साहित्य, कहानी, लेखन, कहावते एवं सिंधी लोक गीत की हजारों वर्ष पुरानी संमृद्ध सभ्यता रहीं है और भारत सरकार, की संस्था ष्राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषदष् भाषा प्रसार व इसके संरक्षण के प्रति जो गंभीरता दिखा रही है उसका स्वागत होना चाहिए देश को विकसित बनाने के लिए बालपन से ही समाज को अपने बच्चों को मातृभाषा मे अवश्य शिक्षा देनी चाहिए यह उदगार आज ष्सिंधु एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटीष् द्वारा जनपद अयोध्या के राम नगर मे आयोजित प्रतियोगिता के शुभारम्भ पर मुख्य…
-बिल्हर घाट से कर्मा चैराहा तक निकली भाजपा की एकता यात्रा, डिप्टी सीएम ने कांग्रेस पर बोला हमला अयोध्या,15 नवंबर (आरएनएस)। सरदार पटेल के जन्म दिवस समारोह के अवसर पर अयोध्या विधानसभा में निकाली गई एकता यात्रा के समापन पर निर्भय औद्योगिक इंटर कालेज कर्मा में आयोजित जनसभा में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने हाल ही में हुए बिहार चुनाव में भाजपा गठबंधन की प्रचंड विजय को जनता का मोदी सरकार की नीतियों पर भरोसा बताया। डिप्टी सीएम ने कहा कि सरदार पटेल ने न केवल आजाद भारत को मजबूत स्वरूप दिया बल्कि…
-हरीश द्विवेदी ने मोदी सरकार की गिनाईं उपलब्धियां मिल्कीपुर-अयोध्या,15 नवंबर (आरएनएस)। भारत रत्न पूर्व गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर मिल्कीपुर ब्लॉक मुख्यालय से मीठे गांव टोल प्लाजा तक 5 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली गई। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री, पूर्व सांसद, असम राज्य के प्रभारी हरीश द्विवेदी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। टोल प्लाजा के पास पदयात्रा के समापन पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हरीश द्विवेदी ने कहा कि देश की 562 रियासतों में से 561 रियासतों को एक करने का काम लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने ही किया।…
-अधिवक्ता सभा द्वारा आयोजित मनोनयन पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष अयोध्या,15 नवंबर (आरएनएस)। समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाबबाड़ी में शनिवार को सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव की अध्यक्षता में अधिवक्ता सभा द्वारा आयोजित मनोनयन पत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को मनोनयन प्रमाण पत्र वितरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि अधिवक्ता सभा लोकतंत्र की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है उन्होंने भारतीय जनता पार्टी सरकार व…
-तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की घोषणा,ध्वजारोहण मंदिर निर्माण यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव -होम स्टे से कारसेवकपुरम तक ठहरने की व्यापक तैयारी, भोजन-पानी की पूरी व्यवस्था -रामलला के दर्शन और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम दोपहर 2 बजे तक चलेगा -सीएम योगी की निगरानी में अयोध्या में होगा भव्य कार्यक्रम, छह हजार विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल अयोध्या,15 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सीधे निगरानी में अयोध्या एक बार फिर इतिहास के स्वर्णिम क्षण का साक्षी बनने जा रही है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भव्य निर्माण के बाद अब 25 नवंबर को एक और ऐतिहासिक अध्याय लिखा जाएगा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
नईदिल्ली,15 नवंबर। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच एशेज सीरीज का पहले टेस्ट पर्थ में खेला जाना है। इससे पहले कंगारू टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान असहज महसूस करने पर उन्हें तुरंत मैच से हटाया गया। बाद में हुई स्कैन रिपोर्ट में उनकी चोट की पुष्टि हुई, जिसके चलते वे शुरुआती टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान जारी कर कहा, हेजलवुड की आज दोबारा स्कैनिंग की गई, जिसमें हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन की…
नईदिल्ली,15 नवंबर। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 4,000 रन पूरे कर लिए हैं। अपनी पारी का 15वां रन बनाते ही राहुल ने ये उपलब्धि हासिल की। 33 साल के राहुल क्रिकेट के सबसे बड़े प्रारूप में भाारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं। राहुल ने अपने 66वें टेस्ट में 4,000 रन पूरे किए हैं। साल 2014 में टेस्ट डेब्यू करने वाले इस…
नईदिल्ली,15 नवंबर। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया है। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ कोलकाता टेस्ट मैच में उन्होंने पहला छक्का लगाते ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह अब भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस खिलाड़ी ने पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड् तोड़ा है। सहवाग ने अपने टेस्ट करियर में 90 छक्के लगाए थे। सहवाग ने 103 टेस्ट की 178 पारियों में 90 छक्के लगाए थे। पंत ने सिर्फ 48 टेस्ट की 83 पारियों में उनका रिकॉर्ड तोड़…
