गोसाईंगंज-अयोध्या,15 नवंबर (आरएनएस)। राजकिशोर वर्मा महिला महाविद्यालय गोसाईगंज का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक मनीराम वर्मा द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक आदि पेश किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ने सपा नेता धर्मवीर वर्मा कहाकि यह महाविद्यालय संस्कार युक्त शिक्षा के लिए पूरे क्षेत्र में मशहूर है यही कारण है कि आज इस महाविद्यालय में प्रवेश के लिए छात्राओं की लाइन लगी हुई है। कार्यक्रम में राम निहाल निषाद, रामसागर वर्मा, डॉ मगन लाल वर्मा, रज्जू शर्मा, सुरेश चैधरी, शशि प्रभा, राम नयन वर्मा, अनिल कुमार, राजेंद्र प्रसाद, ज्ञान प्रकाश, सुरेंद्र कुमार दिलीप वर्मा सहित क्षेत्र के तमाम सम्मानित लोग के साथ छात्राओं के अभिभावक व सैकड़ो छात्राएं उपस्थित रही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

