Login
Author: tarun sardar
नईदिल्ली,03 दिसंबर। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच प्रतिष्ठित एशेज सीरीज का दूसरा मैच 4 दिसंबर से ब्रिस्बेन के द गाबा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज में कंगारू टीम 1-0 से आगे है। ऐसे में इंग्लैंड की टीम ये मुकाबला जीतकर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर लाना चाहेंगे। ये मुकाबला डे-नाइट टेस्ट होगा। ऐसे में आइए इस मुकाबले का प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों के बारे में जानते हैं। क्रिकइंफो के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा डे-नाइट टेस्ट (14) खेले हैं। इसमें से उन्होंने 13 मैच जीते हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ पिछले साल गाबा में…
नईदिल्ली,03 दिसंबर। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर होते रुपये ने सभी को चिंताओं में डाल रखा है, वहीं यह स्थिति भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता बजाज के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। इससे उसको निर्यात किए गए वाहनों पर ज्यादा मुनाफा हो रहा है। यही कारण है कि कंपनी के कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा ने रुपये में गिरावट के दौर को उनके लिए पार्टी टाइम बताया है। यह भी बताया कि इससे कंपनी को करोड़ों रुपये का फायदा हुआ है। कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा ने कहा है, रुपये की कीमत में धीरे-धीरे गिरावट हमारी जैसी कंपनी के लिए बहुत…
नईदिल्ली,03 दिसंबर। मजबूत वैश्विक संकेतों और रुपये में भारी गिरावट के कारण बुधवार (3 दिसंबर) को घरेलू बाजार सोना-चांदी के वायदा भाव में तेजी आई है। चांदी 3,126 रुपये बढ़कर रिकॉर्ड 1.84 लाख रुपये/किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि सोने का वायदा भाव बढ़कर 1.30 लाख रुपये/10 ग्राम हो गया। इंट्राडे में सोने की कीमत 1.28 लाख रुपये/ 10 ग्राम के बीच बना रहा। विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में भारी गिरावट के कारण सर्राफा कीमतों में और तेजी आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर फरवरी, 2026 अनुबंध के लिए सोना वायदा भाव 1,007 रुपये या 0.78 प्रतिशत बढ़कर…
मुंबई,03 दिसंबर। बुधवार को भारतीय शेयर बाजार शांत खुला, शुरुआती कारोबार में दोनों बेंचमार्क इंडेक्स में बहुत कम उतार-चढ़ाव दिखा। सेंसेक्स सिर्फ 12 पॉइंट बढ़कर 85,151 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 18 पॉइंट गिरकर 26,014 पर आ गया. सेंसेक्स के ज़्यादातर बड़े शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जिससे इंडेक्स में गिरावट आ रही थी. सुबह के सेशन में एचयूएल, टाइटन, टाटा मोटर्स पीवी, एनटीपीसी, बीईएल, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, कोटक बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, एलएंडटी, पावर ग्रिड और आईटीसी के शेयर टॉप लूजऱ में शामिल थे. बड़ी कमजोरी के बावजूद, कुछ हैवीवेट शेयरों ने गिरावट को रोकने…
हैदराबाद,03 दिसंबर (आरएनएस)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की 3 करोड़ हिंदू देवी-देवताओं, यानी हर अवसर के लिए एक भगवान को लेकर की गई टिप्पणी ने नया राजनीतिक विवाद छेड़ दिया है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के भीतर विविध विचारों और नेतृत्व चयन पर जारी चर्चाओं को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की थी। हालांकि, उनकी इस विवादास्पद टिप्पणी की विपक्षी भाजपा और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने तीखी निंदा की है। आइए पूरा मामला जानते हैं। मुख्यमंत्री रेड्डी ने कार्यकारिणी की बैठक में कहा, कांग्रेस हर तरह के लोगों को साथ लेकर चलती है। एक कहता…
नईदिल्ली,03 दिसंबर (आरएनएस)। दिल्ली समेत देश के कई हवाई अड्डों को मंगलवार देर शाम को चेक-इन प्रणाली में तकनीकी गड़बड़ी का सामना करना पड़ा, जिससे कई उड़ानें प्रभावित हुई। एयर इंडिया समेत कई अन्य एयरलाइंस की चेक-इन प्रणाली में समस्या के कारण करीब एक से डेढ़ घंटे तक विमान उड़ान नहीं भर सके। हालांकि, बाद में इसको ठीक कर लिया गया। एयर इंडिया ने सूचना दी कि थर्ड-पार्टी सिस्टम में आई तकनीकी बाधा के कारण समस्या हुई थी। एयर इंडिया ने रात 9:49 बजे एक्स पर बताया कि थर्ड-पार्टी सिस्टम में रुकावट की वजह से अलग-अलग एयरपोर्ट पर चेक-इन सिस्टम…
नईदिल्ली,03 दिसंबर (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले साल पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को राज्य के भाजपा सांसदों से संसद में मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों को सलाह दी है कि वे विधानसभा चुनावों से पहले यह सुनिश्चित करें कि राज्य में चल रहा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान सरल और पारदर्शी बना रहे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एसआईआर को ज्यादा जटिल नहीं बनाया जाना चाहिए। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एसआईआर अभियान का उद्देश्य केवल यह सुनिश्चित करना है कि योग्य…
नईदिल्ली,03 दिसंबर (आरएनएस)। देश में इन दिनों मौसम के रंग देखने को मिल रहे हैं। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण पानी जमने लगा है, वहीं उत्तर भारत में कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दूसरी तरफ दक्षिण भारत में चक्रवात दितवाह के कारण बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत 10 राज्यों में शीतलहर की स्थिति बनने के अनुमान जताया है, जिससे तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पाला पडऩे से न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आई है।…
नईदिल्ली,03 दिसंबर (आरएनएस)। दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के पार हो गया है, जो गंभीर श्रेणी में आता है। सबसे व्यस्त और घने इलाकों में शामिल चांदनी चौक की हालत बहुत खराब है। यहां का एक्यूआई 431 दर्ज किया गया है, जो गंभीर है। यह इलाका धुंध की चादर से ढका हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, बुधवार सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 376 दर्ज हुआ है। सीपीसीबी ने दिल्ली के 40 निगरानी केंद्रों से सुबह 7:05 बजे आंकड़े जुटाए, जिसमें 14 केंद्रों पर…
नईदिल्ली,03 दिसंबर (आरएनएस)। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान कार्यवाही में अराजकता बढ़ाने वाले बड़ा घटनाक्रम में सामने आया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनाया गया चाय बेचते हुए का वीडियो साझा कर बड़े विवाद को जन्म दे दिया है। यह वीडियो भले ही व्यंग्यात्मक शैली में बनाया गया हो, लेकिन भाजपा के लिए यह एक गंभीर राजनीतिक हमला माना जा रहा है। भाजपा ने इस पर कड़ा विरोध भी जताया है। कांग्रेस की वरिष्ठ प्रवक्ता रागिनी नायक ने देर रात एक्स पर एक एआई जनित वीडियो साझा किया,…
