Login
Author: tarun sardar
नई दिल्ली,02 दिसंबर (आरएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में आग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है. आए दिन हो रही आग के हादसों में जहां लोगो की मौत हो रही है तो वहीं हजारों-लाखों का सामान भी जलकर खाक हो रहा है. ताजा मामला दिल्ली के साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के वसंत विहार थाना क्षेत्र के कुली कैंप इलाके का है. जहां सोमवार तड़के एक रैन बसेरे में लगी भीषण आग से अफरा-तफरी मचा गई. देर रात करीब साढ़े तीन बजे अधिकांश लोग गहरी नींद में थे, तभी अचानक शेल्टर होम से घना धुआं और तेज लपटें…
0-आंध्र प्रदेश शराब घोटाला अमरावती (आंध्र प्रदेश),02 दिसंबर (आरएनएस)। वाईएसआरसीपी सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए कथित 1000 करोड़ के शराब घोटाले की जांच कर रही विशेष जांच टीम ने धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में मुंबई के एक निवासी और आरोपी अनिल चोखरा को गिरफ्तार किया था. उससे पूछताछ के बाद जांच में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है. कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं. जांचकर्ताओं ने पाया कि आंध्र प्रदेश की कुछ प्रमुख शराब डिस्टिलरीज से प्राप्त धन को कई स्तरों पर घुमाया गया. शुरुआती तौर पर लगभग 78 करोड़ की राशि कथित तौर पर कई शेल (मुखौटा) कंपनियों के बैंक…
शाहजहांपुर,02 दिसंबर (आरएनएस)। यौन उत्पीडऩ के मामले में दोषी कथावाचक आसाराम इलाज के लिए जमानत पर है. आसाराम की जमानत के खिलाफ यूपी की पीडि़ता के पिता ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. आसाराम को दोबारा सलाखों के पीछे भेजने के लिए पीडि़ता के पिता ने सुप्रीम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है. कहा है कि आसाराम को कोई बीमारी नहीं है, फिर विशेष ट्रीटमेंट क्यों दिया जा रहा है? शाहजहांपुर के रहने वाले पीडि़ता के पिता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में याचिका बेल खारिज करने के लिए दी है. आसाराम बीमारी का बहाना कर अपने लोगों के…
0-हाई कमान के निर्देश पर मिले सीएम सिद्धारमैया बेंगलुरु,02 दिसंबर (आरएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज सुबह डिप्टी डीके शिवकुमार के घर ब्रेकफास्ट पर गए. गौर करें तो ये सीएम सिद्धारमैया के के साथ उनके डिप्युटी सीएम डीके शिवकुमार के साथ ये हाल के दिनों में ये दूसरी मुलाकात है. हालांकि मीटिंग का ब्योरा अभी पूरी तरह से बाहर नहीं आया है. सूत्रों का कहना है कि दोनों नेता मिल-जुलकर काम करने की रणनीति पर आगे बढ़ेंगे. बता दें कि शिवकुमार ने सोमवार शाम को कन्फर्म किया कि उन्होंने कर्नाटक से किए गए वादों को पूरा करने के लिए अपनी…
ताडेपल्ली (आंध्र प्रदेश),02 दिसंबर (आरएनएस)। आंध्र प्रदेश के एक आईएएस ऑफिसर की बेटी ने शादी के कुछ ही महीने बाद सुसाइड कर लिया. पुलिस के मुताबिक, गुंटूर जिले के ताडेपल्ली में रहने वाली सीनियर आईएएस चिन्नारामुडू की बेटी माधुरी साहितिबाई (27) ने रविवार रात अपने कमरे के बाथरूम में फांसी लगा ली. बता दें कि मार्च 2025 में उसे नंद्याल जिले के बेतनचरा मंडल के बुग्गनपल्ली थांडा के रहने वाले राजेश नायडू से प्यार हो गया और उसने उससे इंटर-कास्ट मैरिज कर ली. जब उसने अपने माता-पिता को बताया कि उसका पति शादी के तीसरे महीने से ही उसे परेशान…
0-करूर भगदड़ मामला नई दिल्ली,02 दिसंबर (आरएनएस)। करूर भगदड़ मामले में सीबीआई जांच ने गति पकड़ ली है. इस बीच तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से उस अंतरिम आदेश को रद्द करने का आग्रह किया है, जिसके तहत जांच सीबीआई को सौंपी गई थी. राज्य सरकार ने दलील दी कि यह अंतरिम आदेश एक खतरनाक मिसाल कायम करता है, जिससे हर राजनीतिक रूप से संवेदनशील मामले को राज्य के अधिकार क्षेत्र से हटाने की मांग की जा सकती है. राज्य सरकार ने लिखित जवाब में यह भी प्रस्तुत किया कि ऐसी जांच को स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच नहीं कहा जा…
0-रोहिंग्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी नईदिल्ली ,02 दिसंबर (आरएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को रोहिंग्या शरणार्थियों के गायब होने से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कड़ी टिप्पणी की। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत और जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि क्या न्यायपालिका से यह अपेक्षा की जाती है कि वह अवैध रूप से देश में प्रवेश करने वालों को असाधारण सुरक्षा प्रदान करेगी। सीजेआई ने सवाल उठाया कि क्या भारतीय नागरिकों की जरूरतों की कीमत पर आप्रवासियों को देश के संसाधनों तक पहुंच दी जानी चाहिए। सीजेआई ने कहा, उत्तर भारत की ओर हमारी…
नई दिल्ली,02 दिसंबर (आरएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट (पोक्सो एक्ट) के तहत दर्ज सेक्सुअल हैरेसमेंट केस में ट्रायल पर रोक लगा दी है. चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने येदियुरप्पा की उस अर्जी पर सुनवाई करते हुए यह अंतरिम आदेश दिया, जिसमें कर्नाटक हाई कोर्ट के केस रद्द करने से इनकार को चुनौती दी गई थी. केस की सुनवाई करते हुए सीजेआई कांत ने कहा कि नोटिस जारी की जा रही है. इस बीच, ट्रायल की कार्रवाई नहीं होगी. वहीं,…
